- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
- बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत खिलाड़ियों ने भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
भस्म आरती : बुधवार तड़के 3 बजे खोले गए मंदिर के कपाट, मस्तक पर सर्प जड़ित मुकुट से किया गया बाबा का श्रृंगार …
उज्जैन लाइव, मध्यप्रदेश, श्रुति घुरैया :
उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर के कपाट बुधवार तड़के तीन बजे खोले गए. जिसके बाद गर्भगृह में सबसे पहले भगवान का जलाभिषेक व पूजन दर्शन कर श्रृंगार किया गया और उसके बाद भस्म आरती की गई। भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल का भांग,चन्दन,सिंदूर और आभूषणों से श्रृंगार किया गया।
बता दे की मंदिर के पट खोलने के बाद भगवान महाकाल को जल से स्नान कराया गया। इसके बाद दूध,दही ,घी ,शहद फलों के रस से बने पंचामृत से बाबा महाकाल का अभिषेक पूजन किया गया । जिसके बाद मस्तक पर सर्प जड़ित मुकुट त्रिपुण्ड और चंद्र के साथ मोगरे के सुगंधित पुष्प अर्पित कर दिव्य श्रृंगार किया गया। श्रृंगार के दौरान मस्तक पर तिलक और सिर पर शेषनाग का रजत मुकुट धारण कर रजत की मुंडमाला और रजत जड़ी रुद्राक्ष की माला के साथ साथ सुगन्धित पुष्प से बनी फूलों की माला अर्पित की गयी। मंदिर में जैसे ही बाबा महाकाल के दर्शन शुरू हुए वैसे ही चारों ओर जय श्री महाकाल की गूंज गुंजायमान हो गई और बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया।