- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
- बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत खिलाड़ियों ने भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
उज्जैन SP की बड़ी कार्रवाई! ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले बुलेट के सायलेंसर पर चला मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का बुलडोजर …
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
आपने अब तक बुलडोजर को अतिक्रमण हटाते हुए देखा होगा, लेकिन इस बार मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का यह बुलडोजर ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले 100 बुलेट के सायलेंसर पर चलाया गया है, जिनका उपयोग युवा हवाबाजी के लिए करते थे। उज्जैन के एसपी प्रदीप शर्मा ने हवाबाजी करने वाले युवाओं के खिलाफ एक मोर्चा खोला। इस अभियान के तहत, उज्जैन के प्रमुख चौराहे टॉवर चौक पर एसपी प्रदीप शर्मा ने जनता के सामने बुलेट के 100 मॉडिफाइड सायलेंसर पर बुलडोजर चलवाया।
इसके अलावा, उन्होंने सायलेंसर बेचने वाले दुकानदारों और बुलेट चालकों पर लाखों रुपये का जुर्माना भी लगाया है। उज्जैन एसपी की इस कार्रवाई ने सभी को चौंका दिया है।
जानकारी के अनुसार, पिछले 25 दिनों से यातायात पुलिस ने विभिन्न प्रकार के ध्वनि उत्पन्न करने वाले मोडिफाइड साइलेंसरों के खिलाफ कार्रवाई की है। रविवार को शहर के टावर चौक पर लाखों रुपये मूल्य के इन साइलेंसरों को बुलडोजर से नष्ट कर दिया गया। एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि आगामी त्योहारों और बाजार की व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए, तथा माताओं, बहनों और वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री के निर्देश पर तेज आवाज करने वाले और ओवर स्पीडिंग करने वाले मोटरसाइकिलों को जब्त किया गया। इस प्रक्रिया में लगभग 100 साइलेंसर निकाले गए, जिनमें से कुछ की कीमत डेढ़ से दो लाख रुपये है। इन सभी को आज जनता के सामने नष्ट किया गया है।