- गंगा दशहरा पर महाकाल मंदिर में शुरू हुई 16 घंटे की अखंड नृत्य आराधना, शयन आरती तक कलाकार देंगे नृत्यांजलि
- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
करवाचौथ व्रत आज: सुहागिन महिलाओं के लिए महत्वपूर्ण पर्व, जानें क्या है पूजा करने का शुभ मुहूर्त
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
करवाचौथ का व्रत हिंदू धर्म में सुहागिन महिलाओं के लिए एक महत्वपूर्ण पर्व है। यह व्रत हर वर्ष कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है। इस बार करवा चौथ का व्रत 20 अक्टूबर यानी कल रखा जाएगा।
मान्यता है कि करवा चौथ के अवसर पर निर्जला व्रत करने से पत्नियों को अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद मिलता है, जिससे घर में सुख और समृद्धि का आगमन होता है। कहा जाता है कि भगवान कृष्ण ने द्रौपदी को और भगवान शिव ने माता पार्वती को इस व्रत के महत्व के बारे में बताया था।
इस दिन महिलाएं भगवान शिव, माता पार्वती, गणेश जी, कार्तिक जी, करवा माता और चंद्र देव की पूजा करती हैं। वे दिनभर उपवास रखकर चंद्रमा को अर्घ्य देकर अपना व्रत समाप्त करती हैं।
करवा चौथ शुभ मुहूर्त
करवा चौथ पूजन मुहूर्त पांच बजकर 45 मिनट से शाम सात बजकर एक मिनट तक रहेगा। करवा चौथ पर चंद्रोदय का समय रात सात बजकर 54 मिनट है।