- उज्जैन में BJP का स्थापना दिवस: 560 बूथों पर कार्यक्रम, जुलूस-आतिशबाजी के साथ मनाया जश्न; नेताओं ने बताया- भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी
- अलसुबह भस्म आरती में सजे बाबा महाकाल, मंदिर में गूंजा ‘जय श्री महाकाल’
- एक्ट्रेस कावेरी प्रियम ने महाकाल की भस्म आरती में की पूजा: बोलीं- यहां की ऊर्जा अद्भुत, 3 साल से आ रहीं उज्जैन!
- स्वस्ति वाचन से खुले पट; भांग-चंदन और पुष्पों से हुआ दिव्य श्रृंगार, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
- महाकाल की भस्म आरती में केंद्रीय मंत्री और क्रिकेटर पहुंचे: धर्मेंद्र प्रधान-उमेश यादव ने किया जलाभिषेक, दोनों ने लिया भगवान का आशीर्वाद
महाकाल मंदिर में बड़ा फेरबदल! अनुकूल जैन की जगह प्रथम कौशिक होंगे महाकाल मंदिर के प्रशासक …
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
मध्यप्रदेश में सोमवार रात को एक बार फिर प्रशासनिक हलचल मच गई, जब सामान्य प्रशासन विभाग ने 42 आईएएस अफसरों के तबादले का आदेश जारी किया। इस आदेश में 12 जिलों के कलेक्टरों के अलावा मुख्यमंत्री के दो प्रमुख सचिवों और उज्जैन महाकालेश्वर मंदिर के प्रशासक का भी ट्रांसफर किया गया है।
जानकारी के लिए बता दें, महाकालेश्वर मंदिर के प्रशासक सहित अपर कलेक्टर को भी बदला गया है। एडीएम अनुकूल जैन, जिन्होंने 27 दिसंबर को मंदिर के प्रशासक के रूप में पदभार संभाला था, अब मंदसौर भेजे गए हैं। उनकी जगह अब गुना के जिला पंचायत के सीईओ रहे प्रथम कौशिक को महाकाल मंदिर का नया प्रशासक और एडीएम बनाया गया है।
वहीं, मुख्यमंत्री के सचिव भरत यादव और अविनाश लवानिया को उनके पद से हटाकर नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। भरत यादव को एमपी सड़क विकास निगम का प्रबंध संचालक बनाया गया, जबकि अविनाश लवानिया को पावर मैनेजमेंट कंपनी का एमडी नियुक्त किया गया।