- श्रावण में उज्जैन आने वाले हर श्रद्धालु का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड, सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के लिए होगा देश का सबसे बड़ा सर्वे
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 10-07-2026
- सिंहस्थ-2028 की तैयारी को मिलेगी नई रफ्तार, उज्जैन-झालावाड़ फोरलेन परियोजना को केंद्र से हरी झंडी
- नागदा में चंबल नदी का जलस्तर बढ़ा, चारों डैम हुए ओवरफ्लो; मां चामुंडा मंदिर तक पहुंचा नदी का पानी
- श्रावण में किस रास्ते से निकलेगी बाबा महाकाल की सवारी? मार्ग को लेकर बढ़ी उत्सुकता, भक्तों ने प्रशासन से मांगी स्पष्ट जानकारी
महाकाल मंदिर में अवैध वसूली: चार फरार आरोपियों पर 10 हजार का इनाम घोषित …
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन के नाम पर अवैध वसूली का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। पुलिस ने इस केस में चार फरार आरोपियों पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। इस रैकेट में कांग्रेस नेता, मंदिर कर्मचारी और मीडियाकर्मी की संलिप्तता उजागर हुई है।
पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने बताया कि बीते एक माह से जारी जांच में मंदिर के नंदी हॉल प्रभारी राकेश श्रीवास्तव, सफाई निरीक्षक विनोद चौकसे, प्रोटोकॉल प्रभारी अभिषेक भार्गव और भस्म आरती प्रभारी रितेश शर्मा समेत कई कर्मचारियों की मिलीभगत सामने आई थी। कॉल डिटेल की जांच के बाद कांग्रेस नेता दीपक मित्तल, मंदिर कर्मचारी आशीष शर्मा और एक मीडियाकर्मी पर भी एफआईआर दर्ज की गई है।
फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस ने कई जगहों पर दबिश दी, लेकिन कोई सुराग नहीं मिलने पर इनाम की घोषणा की गई है। मामले ने महाकाल मंदिर की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब पुलिस की टीमें आरोपियों की खोज में लगी हैं। इस घटना ने श्रद्धालुओं और प्रशासन के बीच चिंता का माहौल पैदा कर दिया है।