- श्रावण में उज्जैन आने वाले हर श्रद्धालु का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड, सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के लिए होगा देश का सबसे बड़ा सर्वे
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 10-07-2026
- सिंहस्थ-2028 की तैयारी को मिलेगी नई रफ्तार, उज्जैन-झालावाड़ फोरलेन परियोजना को केंद्र से हरी झंडी
- नागदा में चंबल नदी का जलस्तर बढ़ा, चारों डैम हुए ओवरफ्लो; मां चामुंडा मंदिर तक पहुंचा नदी का पानी
- श्रावण में किस रास्ते से निकलेगी बाबा महाकाल की सवारी? मार्ग को लेकर बढ़ी उत्सुकता, भक्तों ने प्रशासन से मांगी स्पष्ट जानकारी
नीलगंगा थाना क्षेत्र में एक ही रात चार घरों और दुकान में बड़ी चोरी: बैंक मैनेजर के घर से लाखों का माल साफ, CCTV में कैद हुए चोर!
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
उज्जैन के नीलगंगा थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात चोरों ने चोरी की एक के बाद एक घटनाओं को अंजाम देकर सनसनी फैला दी। शहर की पॉश मानी जाने वाली तिरूपति प्लेटिनम कॉलोनी और सिंधी कॉलोनी को चोरों ने अपना निशाना बनाया। वारदात इतनी संगठित और बेखौफ तरीके से अंजाम दी गई कि पुलिस भी हैरान है।
तिरूपति प्लेटिनम कॉलोनी में बैंक ऑफ इंडिया, रतलाम शाखा के मैनेजर देवेंद्र चौहान के घर चोरों ने रात के अंधेरे में धावा बोला। चौहान परिवार बाहर गया हुआ था, इस दौरान चोरों ने उनके घर के ताले तोड़कर घर में रखे सोने-चांदी के बहुमूल्य आभूषण और ₹20,000 नकद रकम पर हाथ साफ कर दिया। चोरी हुए आभूषणों में दो सोने के हार, तीन अंगूठियां, एक चेन-पेंडल, एक नथ, एक जोड़ी टॉप्स और एक अलग पेंडल शामिल हैं। इसके साथ ही चांदी के जेवरात जैसे कंदोरा, चार जोड़ी पायल और 17 चांदी के सिक्के भी चोरी हुए हैं।
इसी कॉलोनी के तीन अन्य मकानों में भी चोरों ने सेंधमारी की, हालांकि वहां के मालिक बाहर थे, इसलिए चोरी गए सामान की जानकारी अभी सामने नहीं आ सकी है। कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज सामने आई है, जिसमें रात करीब ढाई बजे दो बदमाश बाइक से आते हुए और इधर-उधर घुमते नजर आ रहे हैं।
उसी रात सिंधी कॉलोनी में स्थित एक कॉस्मेटिक की दुकान को भी चोरों ने निशाना बनाया। दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने गल्ले से ₹78,000 नकद और बड़ी मात्रा में कॉस्मेटिक सामग्री चुरा ली। इससे व्यापारी वर्ग में भी रोष और चिंता का माहौल है।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले लिए हैं और चोरों की तलाश में टीम गठित कर दी गई है।