- महाकाल की शरण में अभिनेत्री सिमरत कौर: उज्जैन पहुंचकर किए बाबा महाकाल के दर्शन, मंदिर समिति ने प्रसाद व स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मान
- महाकालेश्वर मंदिर में अलसुबह विशेष पूजन: पंचामृत अभिषेक, भस्म अर्पण के बाद भक्तों को मिले दिव्य दर्शन; चंदन-तिलक और आभूषणों से हुआ श्रृंगार!
- बिहार के राज्य मंत्री रत्नेश कुमार पहुंचे महाकाल मंदिर: विधि-विधान से किए दर्शन-पूजन, मंदिर समिति ने किया सम्मान
- महाकाल मंदिर पहुंचे अखाड़ा परिषद के महामंत्री हरिगिरि महाराज: देश-दुनिया में शांति के लिए की प्रार्थना, श्रद्धालुओं से की मुलाकात
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती: वीरभद्र को स्वस्तिवाचन के बाद खुले पट, राजा स्वरूप में सजे बाबा!
महाकाल मंदिर पहुंचे BJP प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा और मुकुल कानिटकर, आदि शंकराचार्य जयंती पर किया विशेष पूजन!
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
उज्जैन में शुक्रवार को आद्य जगद्गुरु श्री शंकराचार्य जयंती के पावन अवसर पर एकात्मबोध और सनातन दर्शन की गूंज सुनाई दी। इस शुभ दिन पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं खजुराहो सांसद विष्णु दत्त शर्मा और एकात्मधाम के न्यासी मुकुल कानिटकर उज्जैन पहुंचे। दोनों ने सर्वप्रथम श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में विधिवत दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया, तत्पश्चात श्री शंकराचार्य जी के मंदिर में विशेष पूजन अर्पित किया।
पूजन कार्यक्रम महाकाल मंदिर के सभामंडप में स्थित शंकराचार्य मंदिर में सम्पन्न हुआ, जहां श्री शंकराचार्य की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन, पुष्प अर्पण और वेद मंत्रों की ध्वनि के बीच धार्मिक विधि-विधान से पूजन किया गया। यह पूजन आशीष पुजारी और विकास पुजारी की अगुवाई में सम्पन्न हुआ।
बता दें, शंकराचार्य जयंती वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाई जाती है। यह तिथि भारतीय ज्ञान परंपरा के स्तंभ, अद्वैत वेदांत के प्रवर्तक और सनातन धर्म के महान पुनरुद्धारक आदि शंकराचार्य जी की जयंती के रूप में मनाई जाती है। इस दिन विशेष रूप से भगवान शिव की पूजा का भी विधान है, क्योंकि आदि शंकराचार्य को भगवान शिव का अवतार माना जाता है।