- उज्जैन में ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत: तिलक लगाकर बच्चों का हुआ स्वागत, प्रवेश उत्सव में बांटी किताबें और साइकिल; कलेक्टर सहित अधिकारी पहुंचे स्कूल
- महाकाल के दरबार में बॉलीवुड सितारे: अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और डिंपल कपाड़िया ने किए दर्शन, नंदी के कान में कही मनोकामना
- वीरभद्र के कान में स्वस्ति वाचन के साथ शुरू हुई भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक और भस्म अर्पण से साकार हुए महाकाल, बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु!
- उज्जैन में महावीर जयंती पर भव्य शोभायात्रा: हजारों श्रद्धालु हुए शामिल, गूंजे ‘वीर प्रभु महावीर’ के जयकारे
- शेषनाग मुकुट और मोगरे के फूलों से सजे बाबा, भस्म आरती में दिखा दिव्य और अलौकिक स्वरूप
बॉलीवुड अभिनेता रंजीत कुमार ने किए महाकाल के दर्शन, मंदिर परिसर में उमड़ी भक्तों की भीड़; शिव भक्ति में लीन दिखे अभिनेता
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में रविवार को बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता रंजीत कुमार ने पूरे भक्तिभाव के साथ भगवान महाकाल के दर्शन किए। अपनी दमदार खलनायक भूमिकाओं के लिए मशहूर अभिनेता रंजीत कुमार ने मंदिर के नंदी हॉल में विशेष पूजा-अर्चना की और भगवान शिव का आशीर्वाद लिया। इस दौरान मंदिर के पुरोहित सत्यनारायण जोशी ने विधिवत मंत्रोच्चार के साथ उनकी पूजा संपन्न करवाई।
जैसे ही खबर फैली कि बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता महाकाल के दर्शन करने पहुंचे हैं, मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिर के अंदर और बाहर, दर्शन करने आए भक्तों और रंजीत कुमार के प्रशंसकों में उत्साह देखने लायक था। कई लोग उनके साथ तस्वीरें लेने और उन्हें करीब से देखने के लिए आतुर दिखे। मंदिर परिसर में अभिनेता रंजीत कुमार पूरी तरह शिव भक्ति में लीन नजर आए। उन्होंने हाथ जोड़कर भगवान महाकाल के दर्शन किए।
उल्लेखनीय है कि महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भारत के बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक है और इसकी महिमा अनंत है। यह मंदिर सनातन संस्कृति, भक्ति और शिव अनुग्रह का प्रमुख केंद्र माना जाता है। भगवान महाकाल के दर्शन मात्र से ही भक्तों की सभी मनोकामनाएँ पूर्ण होने का विश्वास है।