- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
- बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत खिलाड़ियों ने भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
उज्जैन में ‘बंटी-बबली’ गैंग का पर्दाफाश: लिव-इन में रह रहे प्रेमी-प्रेमिका ने बनाई वाहन चोरों की जोड़ी, रेकी से लेकर चोरी तक रचा पूरा खेल!
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
उज्जैन में लगातार हो रही वाहन चोरी की वारदातों का आखिरकार बड़ा खुलासा हो गया है। शहर की नीलगंगा पुलिस ने मंगलवार को एक ऐसी प्रेमी-प्रेमिका की जोड़ी को गिरफ्तार किया है, जो एक साल से चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे। यह कोई आम चोर नहीं, बल्कि असल जिंदगी के ‘बंटी-बबली’ निकले, जो लिव-इन रिलेशनशिप में रहते हुए शहर के अलग-अलग हिस्सों से दोपहिया वाहन चुराया करते थे। पुलिस ने इनके पास से तीन चोरी की बाइक और दो गाड़ियों की नंबर प्लेट जब्त की है।
जांच की शुरुआत उस वक्त हुई जब कुछ दिनों पहले नीलगंगा थाना क्षेत्र से एक एक्टिवा चोरी की रिपोर्ट दर्ज हुई। पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो चौंकाने वाला सच सामने आया। फुटेज में एक युवती और एक युवक साथ मिलकर वाहन चुराते हुए दिखे। इसी के आधार पर पुलिस ने उनकी पहचान कर ली और उन्हें पकड़ने के लिए जाल बिछाया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लक्की चौहान (21 वर्ष) और उसकी प्रेमिका भमूरी (27 वर्ष) के रूप में हुई है। लक्की पीपलीनाका क्षेत्र का निवासी है और भमूरी उससे 6 साल बड़ी है। पूछताछ में खुलासा हुआ कि दोनों एक साल से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे हैं और आर्थिक तंगी व शौक पूरे करने के लिए वाहन चुराने लगे थे। लक्की ने बताया कि चोरी से पहले उसकी प्रेमिका रेकी करती थी, यानी वो सूने स्थानों पर खड़ी नई गाड़ियों को चिन्हित करती थी। फिर वह लक्की के साथ मौके पर पहुंचती और वाहन चोरी कर फरार हो जाते।
गिरफ्तारी के बाद सामने आया कि भमूरी को नई गाड़ियों पर घूमने का शौक था और वह ही वारदात की योजना बनाती थी। दोनों ने उज्जैन ही नहीं, इंदौर में भी वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है। इतना ही नहीं, लक्की पर पहले से ही जीवाजीगंज थाने में चोरी के 5 अपराध दर्ज हैं, जिससे साफ होता है कि यह कोई पहली बार नहीं बल्कि सुनियोजित आपराधिक नेटवर्क का हिस्सा हैं।
पुलिस ने दोनों को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामले की तफ्तीश अब यह पता लगाने में लगी है कि इन्होंने अब तक कितने वाहन चुराए हैं, और क्या इनके साथ और भी कोई गिरोह या व्यक्ति जुड़ा हुआ है।