- उज्जैन में BJP का स्थापना दिवस: 560 बूथों पर कार्यक्रम, जुलूस-आतिशबाजी के साथ मनाया जश्न; नेताओं ने बताया- भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी
- अलसुबह भस्म आरती में सजे बाबा महाकाल, मंदिर में गूंजा ‘जय श्री महाकाल’
- एक्ट्रेस कावेरी प्रियम ने महाकाल की भस्म आरती में की पूजा: बोलीं- यहां की ऊर्जा अद्भुत, 3 साल से आ रहीं उज्जैन!
- स्वस्ति वाचन से खुले पट; भांग-चंदन और पुष्पों से हुआ दिव्य श्रृंगार, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
- महाकाल की भस्म आरती में केंद्रीय मंत्री और क्रिकेटर पहुंचे: धर्मेंद्र प्रधान-उमेश यादव ने किया जलाभिषेक, दोनों ने लिया भगवान का आशीर्वाद
देवास में एमडी ड्रग्स के सौदागर पर बड़ी कार्रवाई, उज्जैन का युवक 14.7 ग्राम मेफेड्रोन के साथ ड्रग्स डीलर गिरफ्तार; बाइक और एमडी ड्रग्स ज़ब्त!
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
देवास जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर नकेल कसते हुए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। नाहर दरवाजा थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर एक युवक को गिरफ्तार किया, जिसके पास से भारी मात्रा में खतरनाक मादक पदार्थ एमडी (मेफेड्रोन) बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार आरोपी इंदौर-भोपाल बायपास स्थित गुजरात ढाबे के पीछे कच्चे रास्ते पर संदिग्ध अवस्था में खड़ा था, तभी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे धरदबोचा।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान उज्जैन निवासी 22 वर्षीय अमन कुरैशी के रूप में हुई है, जो लोहे का पुल क्षेत्र के कोट मोहल्ला का रहने वाला है। पुलिस की तलाशी में उसके पास से 14.7 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद हुई, जिसकी काली बाजार में अनुमानित कीमत करीब 29,500 रुपये बताई जा रही है। इतना ही नहीं, पुलिस ने आरोपी की बाइक भी जब्त की है जिसकी बाजार कीमत लगभग एक लाख रुपये आंकी गई है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/22 के तहत मामला दर्ज किया है और पूछताछ जारी है। पुलिस को शक है कि आरोपी किसी बड़े नेटवर्क का हिस्सा हो सकता है और यह मादक पदार्थ युवाओं को सप्लाई करने के लिए ले जाया जा रहा था। इस गिरफ्तारी के बाद एक बार फिर सामने आया है कि एमडी जैसे जानलेवा ड्रग्स का जाल छोटे शहरों और कस्बों तक फैल चुका है।