उज्जैन जिले में मिले 24 नए कोरोना पॉजिटिव

उज्जैन जिले में मिले 24 नए कोरोना पॉजिटिव

उज्जैन : स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार जारी बुलेटिन में 776 लोगो की सैम्पल रिपोर्ट प्राप्त हुई।जिसमे उज्जैन जिले में 24 नए संक्रमित मरीज मिले. अब तक जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 4417 तक पहुँच गई।अब तक कोरोना से 99 लोगो की मौत हो चुकी है।अब तक 4032 मरीज ठीक होकर घर जा चुके है। अब शहर में 286 एक्टिव मरीज है.  

और पढ़े..

सात लाख की ठगी:देवास के युवक से उज्जैन के तीन ठगों ने सात लाख ऐंठे

सात लाख की ठगी:देवास के युवक से उज्जैन के तीन ठगों ने सात लाख ऐंठे

शहर के तीन ठगों ने देवास के एक युवक से रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर सात लाख रुपए ऐंठ लिए। जब नौकरी नहीं मिली तो युवक ने पुलिस से शिकायत की। जांच के बाद तीनों आरोपियों के खिलाफ चिमनगंज मंडी थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। टीआई अजीत तिवारी ने बताया कि देवास के टोंकखुर्द में रहने वाले विनोद दांगी ने शिकायत की थी कि मोहन नगर निवासी रवींद्र राय ने…

और पढ़े..

दीवारों में भी नजर आएंगे भगवान, हेरिटेज वाल को मूर्तियों और म्यूरल्स से सजाया जा रहा

दीवारों में भी नजर आएंगे भगवान, हेरिटेज वाल को मूर्तियों और म्यूरल्स से सजाया जा रहा

महाकाल-रुद्रसागर प्रोजेक्ट में बनाई जा रही हेरिटेज वाल को मूर्तियों और म्यूरल्स से सजाया जा रहा है। यह मूर्तियां और म्यूरल्स दर्शनार्थियों को शिव से संबंधित कथानकों से अवगत कराएंगे। सभी मूर्तियां और म्यूरल्स को परिसर में ही मूर्तिकार तराशने में लगे हैं। इन्हें दीवार में जड़ा भी जा रहा है। 96 करोड़ के प्रोजेक्ट में मूर्तियों और म्यूरल्स का 108 प्रकाश स्तंभ, शिव स्तंभ, घाट, कमल ताल में भी उपयोग हो रहा है।

और पढ़े..

उज्जैन : पुलिस ने युवक को पकड़ा तो बहाने बनाने लगा…

उज्जैन : पुलिस ने युवक को पकड़ा तो बहाने बनाने लगा…

उज्जैन :कोरोना संक्रमण से बचाव के लिये मास्क लगाना अनिवार्य है, लेकिन शहर में कई लोग बिना मास्क पहने बाजार में घूम रहे हैं जिनके खिलाफ पुलिस व प्रशासन द्वारा अब सख्त अभियान शुरू किया गया है। बिना मास्क पकड़ाने वालों को पकड़कर पोलिटेक्निक कॉलेज स्थित अस्थायी जेल भेजा जा रहा है। सुबह कोयला फाटक पर तहसीलदार सहित नगर निगम कर्मचारियों व पुलिसकर्मियों की टीम ने बिना मास्क घूमने वालों के खिलाफ अभियान शुरू किया।…

और पढ़े..

उज्जैन:थानों में शादी की पत्रिकाओं का अंबार

उज्जैन:थानों में शादी की पत्रिकाओं का अंबार

सूचना तो सब दे रहे, लेकिन आमंत्रित नहीं करते लोग उज्जैन। इतिहास में संभवत: यह पहला अवसर है जब किसी भी घर में शादी होने से पहले विवाह पत्रिका थानों में देना पड़ रही है। पुलिसकर्मी भी अलग से फाइल बनाकर आवेदन के साथ पत्रिका रख रहे हैं लेकिन विवाह समारोह में कोई आमंत्रित नहीं करता। शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में होटल, लॉज, मैरीज गार्डन और धर्मशालाओं में इन दिनों विवाह समारोह आयोजित हो…

और पढ़े..

हिंदूवादी संगठन के लोगों ने मवेशी भरे होने की शंका में रोकी आयशर, भरी थी अवैध शराब…

हिंदूवादी संगठन के लोगों ने मवेशी भरे होने की शंका में रोकी आयशर, भरी थी अवैध शराब…

पत्थर मारकर कांच भी फोड़े, ग्रामीण लूटकर ले गये शराब की पेटियां, ड्रायवर फरार उज्जैन।सोमवार को ग्राम सुरासा से उज्जैन तरफ आ रहे आयशर वाहन को हिंदूवादी संगठन के लोगों ने वाहन में मवेशी भरे होने की आशंका में रोकने का प्रयास किया। ड्रायवर ने वाहन तेज गति से चलाकर भागने की कोशिश की तो लोगों ने उसका पीछा किया। कुछ दूरी पर वाहन रोका उस पर पत्थर बरसाये जिससे क्लिनर घायल हो गया, जबकि…

और पढ़े..

संभाग का पहला कैंसर हॉस्पिटल उज्जैन में, 4130 को मिलेगा इलाज

संभाग का पहला कैंसर हॉस्पिटल उज्जैन में, 4130 को मिलेगा इलाज

बढ़ते मरीजों के बीच अब उज्जैन में संभागीय कैंसर हॉस्पिटल बन सकेगा। यहां पर एडवांस तकनीक के दो ऑपरेशन थिएटर बनाए जाएंगे, जिसमें कैंसर के मरीजों की सर्जरी व बायोप्सी हो सकेगी। हॉस्पिटल में रेडियो थैरेपी सेंटर भी बनेगा। मरीजों की रेडियोथैरेपी यानी सिकाई भी हो सकेगी। मुंबई के आर्किटेक्ट ने फाइनल नक्शा बनाकर सीएमएचओ कार्यालय को भेज दिया है तथा ओटी बनाए जाने के लिए नोटशीट भी आगे बढ़ी है। ओटी शुरू होने से…

और पढ़े..

जिला चिकित्सालय में वार्ड के बाहर सीवर लाइन का पानी भरा

जिला चिकित्सालय में वार्ड के बाहर सीवर लाइन का पानी भरा

6 घंटे बाद भी नहीं हुई सफाई, मरीज और परिजन होते रहे परेशान… उज्जैन। जिला चिकित्सालय में सी वार्ड के बाहर सीवर लाइन का पानी ओवर फ्लो होकर मेनगेट तक बहने लगा। गंदगी और बदबू के कारण भर्ती मरीज और परिजन घंटों परेशान होते रहे। वर्तमान में कोरोना संक्रमण की वजह से सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। जिला चिकित्सालय में भी अतिरिक्त सफाई के निर्देश दिये गये हैं, लेकिन सुबह करीब 5…

और पढ़े..

विक्रम विवि रोजगार दिलाने वाले पाठ्यक्रम शुरू करे, पुरानों को अपडेट कर शॉर्ट टर्म कोर्स भी लाए

विक्रम विवि रोजगार दिलाने वाले पाठ्यक्रम शुरू करे, पुरानों को अपडेट कर शॉर्ट टर्म कोर्स भी लाए

देवी अहिल्या विश्वविद्यालय 1990 में घाटे में चल रहा था। सेल्फ फायनेंस योजना शुरू की। इसने न केवल घाटे से उबारा बल्कि उसे देश के टॉप 56 विश्वविद्यालय में खड़ा कर दिया। नतीजा विश्वविद्यालय को नेशनल एसेसमेंट एंड एक्रिडिएशन काउंसिल (नैक) की टीम ने ए प्लस ग्रेड दी। नवाचार, रिजल्ट के लिए खुद का सैटअप उन्हें अलग मुकाम पर ले गया। अब वे पढ़ाई के लिए क्लास रूम पर निर्भरता कम कर रहे हैं। अब…

और पढ़े..

महाकाल मंदिर समिति की दुकानें तीन दिन में खाली करें

तहसीलदार ने जारी किया सूचना पत्र, व्यापारियों ने कहा वैकल्पिक स्थान देंउज्जैन।महाकालेश्वर मंदिर में विभिन्न निर्माण कार्य शुरू किये गये हैं जिसके अंतर्गत मंदिर समिति द्वारा निर्मित दुकानों को तोड़ा जाना है इसी के चलते तहसीलदार द्वारा दुकानदारों को तीन दिन में दुकानें खाली करने का सूचना पत्र जारी किया गया है। साथ ही निर्देश दिये कि समय सीमा में दुकानें खाली नहीं की गईं तो पुलिस द्वारा बलपूर्वक दुकानें खाली करवाई जाएंगे। महाकालेश्वर मंदिर…

और पढ़े..
1 467 468 469 470 471 757