विक्रम विश्वविद्यालय:अध्ययनशालाओं में प्रवेश की तारीख बढ़ी, 14 अगस्त तक ले सकेंगे एडमिशन

विक्रम विश्वविद्यालय:अध्ययनशालाओं में प्रवेश की तारीख बढ़ी, 14 अगस्त तक ले सकेंगे एडमिशन

विक्रम विश्वविद्यालय की सभी अध्ययनशालाओं, संस्थानों, विभागों में संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश की तारीख को बढ़ाकर 14 अगस्त कर दिया गया है। प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थी प्रवेश संबंधी जानकारी के लिए संबंधित अध्ययनशाला, संस्थान या विभाग में संपर्क कर सकते हैं। पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए विद्यार्थी पूर्व की तरह विद्यार्थी एमपी ऑनलाइन के माध्यम से प्रवेश एवं शुल्क जमा कर सकेंगे।

और पढ़े..

शहर में संक्रमण:दो वृद्धाओं सहित शहर में मिले तीन नए कोरोना संक्रमित, एक्टिव केस 27 हुए

शहर में संक्रमण:दो वृद्धाओं सहित शहर में मिले तीन नए कोरोना संक्रमित, एक्टिव केस 27 हुए

जिले में कोरोना के लगातार नए संक्रमित मरीज सामने आ रहे हैं। गुरुवार को भी तीन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। गुरुवार को आई जिले के 194 सैंपल की रिपोर्ट में तीन सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इनमें इंदिरानगर निवासी 62 वर्षीय वृद्धा, दौलतगंज निवासी 75 वर्षीय वृद्धा और ग्राम बलसावड़ निवासी 30 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित मिले हैं। नोडल अधिकारी डॉ. रौनक एलची ने बताया गुरुवार को चार मरीज पूरी तरह स्वस्थ होकर घर…

और पढ़े..

वेदर अपडेट:सिस्टम कमजोर, धूप निकली दो दिन हल्की बारिश के आसार

वेदर अपडेट:सिस्टम कमजोर, धूप निकली दो दिन हल्की बारिश के आसार

मानसून के लिए बना सिस्टम कमजोर पड़ने के बाद गुरुवार को शहर में तेज धूप निकल आई। इससे गर्मी के साथ उमस का असर फिर से बढ़ने लगा है। शहर में तापमान भी 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। मानसून ट्रफ के ऊपर की ओर जाने के कारण मौसम में यह बदलाव आया है। इससे बीते 2 दिन में बारिश का असर पूरी तरह कमजोर हो गया है। गुरुवार सुबह हल्के बादल छाए रहे…

और पढ़े..

विक्रम विश्वविद्यालय:कुलसचिव को धमकी, दो युवकों के खिलाफ थाने में शिकायत

विक्रम विश्वविद्यालय:कुलसचिव को धमकी, दो युवकों के खिलाफ थाने में शिकायत

विक्रम विश्वविद्यालय के कुलसचिव के साथ अभद्रता करने और धमकाने का मामला सामने आया है। कुलसचिव ने इस संबंध में बुधवार को माधवनगर थाने में आवेदन दिया है। मामले में संबंधित युवकों ने भी कुलसचिव के खिलाफ माधवनगर और अजाक थाने में आवेदन दिया है। माधवनगर थाने में दिए आवेदन के संबंध में कुलसचिव प्रो. प्रशांत पुराणिक ने बताया कि जितेंद्र परमार और सुदर्शन गोयल मंगलवार को शाम कुलसचिव कार्यालय में आए। उन्होंने मेरे साथ…

और पढ़े..

उज्जैन बड़नगर खाचरौद जनपद अध्यक्ष चुनाव आज:दोनों दल के अपने अपने दावे ,वोटिंग से पहले जनपद में पुलिस बल तैनात

उज्जैन बड़नगर खाचरौद जनपद अध्यक्ष चुनाव आज:दोनों दल के अपने अपने दावे ,वोटिंग से पहले जनपद में पुलिस बल तैनात

उज्जैन पंचायत चुनाव के बाद अब अध्यक्ष उपाध्यक्ष पद पर चुनाव है और इसके लिए सबसे पहले बुधवार को उज्जैन , खाचरोद और बडनगर जनपद में चुनाव होंगे इसके लिए दोनों ही दल अपने-अपने अध्यक्ष बनाने का दावा कर रहे हैं इधर उज्जैन जनपद पंचायत में सुबह से ही भारी पुलिस बल लगा दिया गया था। उज्जैन जनपद पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस ने अपनी और से नाम सार्वजनिक नही किये लेकिन…

और पढ़े..

वेदर अपडेट:आधी रात को तेज बारिश, अब दो-तीन दिन रिमझिम; 24 घंटों के भीतर शहर में आधा इंच बारिश

वेदर अपडेट:आधी रात को तेज बारिश, अब दो-तीन दिन रिमझिम; 24 घंटों के भीतर शहर में आधा इंच बारिश

शहर सहित पूरे जिले में बीते 24 घंटों के भीतर बारिश हुई। इस दौरान शहर में लगभग आधा इंच बारिश रिकॉर्ड की गई। हालांकि मंगलवार को सिस्टम का असर कमजोर पड़ने के बाद अब बुधवार से आगामी दो-तीन दिन तक केवल हल्की और रिमझिम बारिश के ही आसार हैं। सोमवार रात फुहारों के साथ हल्की बारिश का दौर शुरू हो गया था, जो देर रात तक चलता रहा। इसके बाद आधी रात को हुई तेज…

और पढ़े..

अपराधियों के हौसले बुलंद:माधव कॉलेज में परीक्षा दे रहे विद्यार्थियों के मोबाइल चोरी

अपराधियों के हौसले बुलंद:माधव कॉलेज में परीक्षा दे रहे विद्यार्थियों के मोबाइल चोरी

अंकपात क्षेत्र में श्रीराम जनार्दन मंदिर के समीप शासकीय माधव कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में मंगलवार को परीक्षा के दौरान कई विद्यार्थियों की गाड़ियों की डिक्की में रखे मोबाइल चोरी हो गए। मामले में विद्यार्थियों ने कॉलेज प्रबंधन को शिकायत की है। मंगलवार दोपहर कॉलेज में बीकॉम और बीबीए फर्स्ट की परीक्षा थी। इसमें लगभग 850 विद्यार्थी शामिल हुए थे। छात्र नेता यश जैन ने बताया कॉलेज परिसर में खड़ी हुई गाड़ियों की डिक्कियों का…

और पढ़े..

पेपर लैस वर्क…:अब मोबाइल पर मैसेज व मेल के जरिए आएगा बिजली बिल, प्रति नहीं आएगी

पेपर लैस वर्क…:अब मोबाइल पर मैसेज व मेल के जरिए आएगा बिजली बिल, प्रति नहीं आएगी

मीटर रीडर घर-घर से उपभोक्ताओं के मोबाइल नंबर जुटा रहे, 31 जुलाई के बाद सिस्टम में सभी के नंबर लोड कर दिए जाएंगे। अब बिजली उपभोक्ताओं को बिल की प्रति का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। उनके मोबाइल पर ही बिल आएगा। इसके लिए बिजली कंपनी के मीटर रीडर उपभोक्ताओं के मोबाइल नंबर व ई-मेल जुटा रहे हैं। यह कार्य 31 जुलाई तक पूरा हो जाएगा। उसके बाद सिस्टम में मोबाइल नंबर को लोड कर दिया…

और पढ़े..

अंधेरे में भविष्य:माधव कॉलेज में 3 घंटे की परीक्षा के बीच डेढ़ घंटे बिजली गुल

अंधेरे में भविष्य:माधव कॉलेज में 3 घंटे की परीक्षा के बीच डेढ़ घंटे बिजली गुल

माधव कॉलेज में सोमवार सुबह तीन घंटे की परीक्षा में डेढ़ घंटे तक बिजली गुल रही। विद्यार्थियों को अंधेरे में ही कॉपियों पर प्रश्न पत्र के जवाब लिखने पर मजबूर होना पड़ा। छात्र नेता यश जैन ने बताया सुबह 7 से 10 बजे के बीच एमकॉम और एमए सेकंड सेमेस्टर के विद्यार्थियों की परीक्षा थी, जिसमें डेढ़ घंटे तक बिजली गुल रही। शिक्षकों को भी मोबाइल टॉर्च चालू करके काम करना पड़ा। इधर प्रभारी प्राचार्य…

और पढ़े..

भगवान महाकाल की दूसरी सवारी आज:पालकी में चंद्रमोलेश्वर, हाथी पर मन महेश देगें दर्शन

भगवान महाकाल की दूसरी सवारी आज:पालकी में चंद्रमोलेश्वर, हाथी पर मन महेश देगें दर्शन

उज्जैन। भगवान श्री महाकालेश्वर की श्रावण-भाद्रपद माह में निकलने वाली सवारी के क्रम में श्रावण माह के दूसरे सोमवार 25 जुलाई को भगवान श्री महाकालेश्वर चांदी की पालकी में चन्द्रमौलेश्वर के रूप में विराजित होकर अपने भक्तों को दर्शन देंगे। हजारों भक्त जयकारे के साथ पुष्प वर्षा कर भगवान के दिव्य स्वरूप के दर्शन करेंगे।श्री महाकालेश्वर मंदिर से आज सोमवार को श्रावण मास की दूसरी सवारी नगर भ्रमण पर निकलेगी। भगवान महाकाल चांदी की पालकी…

और पढ़े..
1 313 314 315 316 317 850