रैंकिंग जारी:10 लाख तक की आबादी वाले रहने लायक शहरों में उज्जैन 33वें नंबर पर

केंद्र सरकार ने इज ऑफ लिविंग और म्युनिसिपल परफार्मेंस इंडेक्स 2020 की रैंकिंग गुरुवार को जारी कर दी। इस सर्वे में 111 शहरों को शामिल किया गया था। इनमें 63 शहर 1 से 10 लाख की आबादी वाले तथा 10 लाख से ज्यादा आबादी वाले 51 शहर हैं। 1 से 10 लाख तक की आबादी वाले शहरों में इज ऑफ लिविंग में उज्जैन 33वें नंबर पर है और म्युनिसिपल परफार्मेंस इंडेक्स (नगर निगम) में 19वें…

और पढ़े..

1KM सड़क बनाने के लिए विनोद मिल की दीवार गिराई

1KM सड़क बनाने के लिए विनोद मिल की दीवार गिराई

रहवासियों से मकान खाली कराए, 77 करोड़ में जमीन नीलाम उज्जैन। देवास गेट पर इंदौर विनोद मिल की जमीन पर बने निर्माण को प्रशासन ने तोडऩा शुरू कर दिया है। बुधवार सुबह जेसीबी लेकर प्रशासन का अमला पहुंचा और दीवार गिराई। इस दौरान प्रशासन की तरफ से तहसीलदार अभिषेक शर्मा, दीपक शर्मा आदि मौजूद थे। तहसीलदार शर्मा ने बताया कि विनोद मिल की 18 हैक्टेयर जमीन टुकड़ों में नीलाम होना है। एक हिस्सा 77 करोड़…

और पढ़े..

ढाई लाख की चोरी का हुआ खुलासा

ढाई लाख की चोरी का हुआ खुलासा

उज्जैन में छह दिन पहले हुई करीब ढाई लाख की चोरी का खुलासा बुधवार को महाकाल थाना पुलिस ने कर दिया। पड़ोस के मकान में रहने वाले किराएदार ने अपने दो साथियों के साथ चोरी की थी। पुलिस ने चोरी गए आभूषण व नकदी बरामद कर ली है। आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। एएसपी अमरेंद्र सिंह ने बताया कि 26 फरवरी की रात महाकाल थाना क्षेत्र के कार्तिक चौक…

और पढ़े..

ये कैसा टीकाकरण:71 साल का बुजुर्ग हूं, पांच घंटे से बैठा हूं,

ये कैसा टीकाकरण:71 साल का बुजुर्ग हूं, पांच घंटे से बैठा हूं,

दिन बुधवार, समय दोपहर 2.30 बजे। स्थान-माधवनगर अस्पताल वैक्सीन सेंटर। सेंटर के गेट पर खड़े बुजुर्ग। अंदर जाने के लिए मशक्कत। अस्पतालकर्मी ने उन्हें यह कहते हुए रोक दिया कि अभी अंदर भीड़ है, आप लोग अंदर सेंटर में नहीं जा सकते। आधे घंटे बाद यानी दोपहर 3 बजे सेंटर का गेट बंद कर दिया गया। गेट पर मौजूद महिला कर्मचारी से बुजुर्गों ने गुहार लगाई कि अपनी बारी के इंतजार में सुबह 10 बजे…

और पढ़े..

शिवनवरात्रि:महाकालेश्वर मंदिर में शिव नवरात्रि महापर्व शुरू

शिवनवरात्रि:महाकालेश्वर मंदिर में शिव नवरात्रि महापर्व शुरू

उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में शिव नवरात्रि महापर्व फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष की पंचमी यानी बुधवार तीन मार्च से शुरू हो गया। शिव नवरात्रि के पहले दिन बुधवार सुबह नैवेद्य कक्ष में चंद्रमौलेश्वर रूप में पूजन हुआ। उसके बाद भगवान कोटेश्वर महादेव का विधिविधान से अभिषेक पूजन किया गया। संध्या पूजा के बाद भगवान महाकाल को नवीन वस्त्र धारण कराए गए। भगवान को सोला, दुपट्टा व जलाधारी पर मेखला धारण कराई गई। महाशिव नवरात्रि…

और पढ़े..

मौत की छलांग ,ट्रेन पर चढ़कर एक से दूसरे कोच पर कूदते समय करंट से झुलसा युवक, मौत

मौत की छलांग ,ट्रेन पर चढ़कर एक से दूसरे कोच पर कूदते समय करंट से झुलसा युवक, मौत

सेना में भर्ती की कर रहा था तैयारी, सुबह 4 बजे रनिंग के लिए निकला था घर से उज्जैन। बापू नगर में रहने वाला 18 वर्षीय युवक सुबह यार्ड में खड़ी दुर्घटना राहत ट्रेन पर चढ़कर एक कोच से दूसरे कोच पर कूदने की प्रेक्टिस कर रहा था उसी दौरान रेलवे लाइन से चिपक गया और झुलसने से उसकी मृत्यु हो गई। उसकी लाश लोगों ने कोच की छत पर पड़ी देखी। जीआरपी ने शव…

और पढ़े..

ड्रग्स तस्कर शबनम काकू के मकान पर चले हथोड़े

ड्रग्स तस्कर शबनम काकू के मकान पर चले हथोड़े

शिवराज सरकार की माफिया और ड्रग्स तस्करों को जड़ से उखाड़ फेंकने की मुहिम में मंगलवार को उज्जैन में कुख्यात महिला ड्रग्स तस्कर शबनम काकू के मकान को प्रशासन ने जमीदोंज कर दिया। शबनम के खिलाफ महाकाल थाने में एक दर्जन अपराध दर्ज हैं। जिसमें ड्रग्स की खरीद-फरोख्त और जुआ-सट्‌टा खिलाना शामिल है। शबनम अभी NDPS के तहत सेंट्रल जेल भैरवगढ़ में बंद है। कार्रवाई के समय सीएसपी, महाकाल थाना प्रभारी समेत नगर निगम के…

और पढ़े..

महंगाई यात्रा:युवक कांग्रेस ने जताया विरोध, ढाेल-ताशे से निकाला गैस सिलेंडर का जुलूस

महंगाई यात्रा:युवक कांग्रेस ने जताया विरोध, ढाेल-ताशे से निकाला गैस सिलेंडर का जुलूस

जब से मोदी सरकार आई है कमरतोड़ महंगाई है…. जैसे नाराें के साथ मंगलवार को युवक कांग्रेस ने जिलाध्यक्ष भरतशंकर जाेशी, शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश साेनी के नेतृत्व में शहर में महंगाई यात्रा निकाली। कांग्रेसियों ने रास्तेभर जनता काे बताशे खिलाकर कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार आमजन को लगातार महंगाई का कड़वा जहर खिला रही है। इसलिए हम आपका मुंह मीठा कर रहे हैं। एटलस चौराहे से मालीपुरा तक निकली यात्रा में ठेलागाड़ी पर…

और पढ़े..

महाकाल में शिव नवरात्रि:महाकाल मंदिर में फाल्गुन कृष्ण पक्ष की पंचमी तीन मार्च से मनेगा उत्सव, 11 को महाशिवरात्रि

महाकाल में शिव नवरात्रि:महाकाल मंदिर में फाल्गुन कृष्ण पक्ष की पंचमी तीन मार्च से मनेगा उत्सव, 11 को महाशिवरात्रि

फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी यानि 03 मार्च को बुधवार से महाकाल मंदिर में 9 दिन तक शिव नवरात्रि का उत्सव शुरू हो रहा है। उत्सव 11 मार्च तक चलेगा। इसकी खास बात यह है, बाबा महाकाल को रोजाना केसर, चंदन का उबटन, इत्र, औषधि, फलों के रस आदि से स्नान कराया जाएगा। राजाधिराज का घटाटोप, होल्कर, छबीना श्रृंगार, शेषनाग, मनमहेश, उमा महेश, शिव तांडव और त्रिकाल स्वरूप में श्रृंगार किया जाएगा। फाल्गुन…

और पढ़े..

उज्जैन को सौगात:जाम फ्री बनेगा फ्रीगंज, ब्रिज के लिए उज्जैन को मिले 55 करोड़

उज्जैन को सौगात:जाम फ्री बनेगा फ्रीगंज, ब्रिज के लिए उज्जैन को मिले 55 करोड़

प्रदेश सरकार के बजट में उज्जैन को तीन ब्रिज व साइंस सिटी तथा तीन सड़कों की सौगात मिली है। सिंहस्थ-2016 से अटका फ्रीगंज ब्रिज अब बन सकेगा। इसके लिए बजट में 55 करोड़ का प्रावधान किया है। साथ ही मास्टर प्लान में प्रस्तावित लालपुर व जयसिंहपुरा ब्रिज भी बनाए जाएंगे। बजट में तीनों ब्रिज की मंजूरी हो गई है। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव की ओर से उज्जैन के लिए बजट में प्रस्तावित फ्रीगंज…

और पढ़े..
1 427 428 429 430 431 828