- CM मोहन यादव ने क्षिप्रा घाटों का किया निरीक्षण: बोले- श्रद्धालुओं की सुविधाओं में नहीं हो कोई कमी, 200 मीटर पर सुविधा केंद्र बनाने के दिए निर्देश
- मिस इंडिया एक्सक्विजिट ईशा अग्रवाल पहुंचीं महाकाल: भस्म आरती में शामिल होकर किया पूजन, देश की खुशहाली की कामना
- उज्जैन दौरे पर CM: सपत्नीक अंगारेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे, विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान का कियाअभिषेक; सेन समाज कार्यक्रम के बाद छिंदवाड़ा रवाना होंगे!
- महाअष्टमी पर महामाया मंदिर से शुरू हुई नगर पूजा: 28 किमी तक चली मदिरा की धारा, संत-महंतों की रही मौजूदगी; श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब
- महाकाल की दिव्य भस्म आरती: चांदी के पट खुलते ही गूंजे जयकारे, शेषनाग मुकुट और मुण्डमाला से हुआ श्रृंगार
श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंची CBRI की टीम, वरिष्ठ वैज्ञानिक आर शिव चिदंबरम है टीम में शामिल; प्राचीनतम मंदिर के ढांचे की कर रही है जांच
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
मंगलवार को केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान रुड़की की एक टीम विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में पहुंची। टीम ने यहां महाकाल मंदिर की शिकार, दीवार और पत्थरों की गहनता से जांच की।
जानकारी के अनुसार, टीम ने सबसे पहले श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर के शिखर और अन्य पत्थरों के नमूने एकत्रित किए हैं। इसके साथ ही, महाकाल मंदिर के निर्माण और संरचना की जांच करते हुए पत्थरों का विश्लेषण किया गया है। उल्लेखनीय है कि इस टीम में वरिष्ठ वैज्ञानिक आर शिव चिदंबरम सहित अन्य सहायक सदस्य भी शामिल हैं। यह टीम मंदिर की नवीनतम और प्राचीन संरचना का गहन अध्ययन कर रही है, जिसमें शिखर पर स्थित पत्थरों की जांच, उनकी घनत्व, सामग्री और नींव की गहराई के साथ-साथ नए निर्माण के प्रभावों का विश्लेषण भी शामिल है।
बता दें, टीम के अधिकारियों ने निरीक्षण के संबंध में मीडिया के साथ कोई जानकारी साझा नहीं की है। दूसरी ओर, मंदिर समिति के सहायक प्रशासक प्रतीक द्विवेदी ने बताया कि समिति ने मंदिर के ढांचे की मजबूती की जांच के लिए सीबीआरआई की टीम को निरीक्षण हेतु पत्र भेजा था। इसके परिणामस्वरूप, रुड़की से दो सदस्यीय टीम मंगलवार को महाकाल मंदिर पहुंची है।