- उज्जैन में तपिश का प्रकोप: 40-41°C पर अटका पारा, अगले 4 दिन में और बढ़ेगी गर्मी; स्वास्थ्य विभाग सतर्क, हीट मरीजों के लिए विशेष वार्ड तैयार
- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों पर सख्ती: मुख्य सचिव ने कहा—समय से पहले पूरे हों काम, बारिश से पहले बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करें; मेडिसिटी, सड़क और पुल निर्माण की भी समीक्षा की
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक के बाद रजत चंद्र-त्रिशूल से सजा बाबा का दिव्य रूप, गूंजे जयकारे
- CM मोहन यादव के विजन को रफ्तार: विक्रम विश्वविद्यालय ने शुरू किया अभियान, फार्मा कंपनियों को जोड़ने और स्टूडेंट्स को स्किल्ड बनाने पर फोकस
- सिंहस्थ 2028 की तैयारी तेज: रेल से आने वाले श्रद्धालुओं की व्यवस्था पर फोकस, अधिकारियों ने किया स्टेशनों का निरीक्षण
मुख्यमंत्री मोहन यादव का उज्जैन दौरा,कपिला गौ-शाला में गौ-माता मंदिर सेवा स्थल का किया भूमि-पूजन; केंद्रीय जलशक्ति मंत्री श्री सी.आर. पाटिल भी थे मौजूद
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
आज मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उज्जैन का दौरा कर रहे हैं। वे करीब 11:15 बजे उज्जैन पहुंचे और सबसे पहले फ्रीगंज में पार्टी कार्यालय गए। वहां उन्होंने संजय अग्रवाल को जिला अध्यक्ष का पदभार ग्रहण कराकर शुभकामनाएं दीं। इसके बाद, सीएम ने पार्टी कार्यालय के सामने राम हनुमान जी के मंदिर में जाकर दर्शन किए और आशीर्वाद लिया। इस मौके पर सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक अनिल जैन कालुहेड़ा और अन्य वरिष्ठ भाजपा नेता व कार्यकर्ता भी मौजूद थे।
इसके बाद मुख्यमंत्री यादव ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल के साथ मिलकर उज्जैन के रत्नाखेड़ी स्थित कपिला गौशाला पहुंचकर वेद ऋचाओं के उच्चारण के मध्य गौ-पूजन कर गौ-माता मंदिर सेवा स्थल का भूमि-पूजन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा दी गई 3.5 करोड़ रुपये की निधि से नगर निगम द्वारा विकसित किए जा रहे गौ-माता शेड, सार्वजनिक शौचालय एवं अन्य प्रगतिरत विकास कार्यों का अवलोकन भी किया।
इसके अलावा, उज्जैन के बामोरा गांव में कान्ह डायवर्शन क्लोज डक्ट योजना के तहत 31.5 मीटर शाफ्ट-3 टनल के निर्माण का निरीक्षण किया और वहां के कार्यों की जानकारी ली। साथ ही, बामोरा ग्राम में 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र का लोकार्पण कर स्थानीय नागरिकों को बधाई और शुभकामनाएं दीं।
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा “मध्यप्रदेश सरकार की ओर से 700 करोड़ रुपये की लागत से एक नई योजना शुरू की गई है, जिससे प्रदूषित जल को क्षिप्रा नदी में मिलने से रोका जा सके। इससे सिंहस्थ की दृष्टि से उज्जैन आने वाले श्रद्धालुओं को क्षिप्रा जी के शुद्ध जल से स्नान करने की व्यवस्था संभव होगी तथा कान्ह नदी के जल का शोधन करके गंभीर नदी में भेजा जाएगा, जहां से किसान सिंचाई के लिए इस पानी को ले सकेंगे।”
बता दें, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उज्जैन में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री की उपस्थिति में एक साथ चार हेलिकॉप्टर की लैंडिंग वाली व्यवस्था से लैस निर्माणाधीन सदावल हेलिपैड का निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश दिए।