- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार: उज्जैन में घाटों पर उतरी प्रशासनिक टीम, भीड़ प्रबंधन पर सबसे ज्यादा जोर
- सिंहस्थ से पहले उज्जैन में दिखने लगा कुंभ जैसा आध्यात्मिक वातावरण, पंच धूनी तप में लीन हुए टाटम्बरी सरकार; धधकते कंडों के बीच कर रहे तप
- उज्जैन संभाग बन रहा देश का नया फूड प्रोसेसिंग पावरहाउस, 7300 करोड़ से ज्यादा निवेश से बदली औद्योगिक तस्वीर
- महाकाल मंदिर में भोर की भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक के बाद ड्रायफ्रूट और भांग-चंदन से हुआ बाबा का दिव्य श्रृंगार
- महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं को गर्मी से राहत: दर्शन मार्गों पर बन रहा हीट प्रूफ पाथ-वे, तपती जमीन से मिलेगी सुरक्षा
उज्जैन और विदिशा में जिला अध्यक्षों की घोषणा, उज्जैन BJP शहर अध्यक्ष बने संजय अग्रवाल; अगले 24 घंटे में और नाम होंगे जारी!
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
लंबे इंतजार के बाद आखिरकार भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने मध्यप्रदेश में जिला अध्यक्षों के नामों का ऐलान किया। रविवार को मुख्यमंत्री मोहन यादव के गृह नगर उज्जैन और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के संसदीय क्षेत्र विदिशा में जिलाध्यक्षों की घोषणा की।
उज्जैन में संजय अग्रवाल को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया, जबकि विदिशा में महाराज सिंह दांगी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। बता दें, सीएम मोहन यादव के गृहजिले में जिलाध्यक्ष बनाए गए संजय अग्रवाल पार्टी के पुराने कार्यकर्ता हैं और दाल-बेसन के व्यापारी हैं। वह नगर कोषाध्यक्ष, युवा मोर्चा जिला महामंत्री, व्यापारी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष, उद्योग प्रकोष्ठ नगर मंत्री और भाजपा नगर उपाध्यक्ष जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं।
घोषणा के बाद संजय अग्रवाल ने कहा- मुझ जैसे छोटे कार्यकर्ता को नगर अध्यक्ष बनाया गया है। इसके लिए मैं पार्टी संगठन और मुख्यमंत्री जी का धन्यवाद करता हूं। उन्होंने आगे कहा कि मैं 1983 से विद्यार्थी परिषद में काम कर रहा हूं और वादा करता हूं कि जो जिम्मेदारी मुझे दी गई है, उसे पूरी ईमानदारी से निभाऊंगा।
जानकारी के लिए बता दें, रविवार शाम को केवल दो जिला अध्यक्षों की घोषणा हुई है। अब माना जा रहा है कि प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया जल्द ही शुरू होने वाली है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने दोनों नवनिर्वाचित अध्यक्षों को बधाई दी है, साथ ही जानकारी देते हुए बताया कि जिला अध्यक्षों की लिस्ट फाइनल हो चुकी है और इसे अगले 24 घंटे में जारी किया जाएगा।