- महाकाल मंदिर की सुरक्षा पर संसद में उठी आवाज: राज्यसभा सांसद बोले- बढ़ती भीड़ के बीच CISF जैसी व्यवस्था जरूरी, हाईटेक सिस्टम की मांग
- उज्जैन में उत्सव जैसा माहौल: CM मोहन यादव के जन्मदिन पर पूजा-अनुष्ठान, समर्थकों ने शहर को होर्डिंग से सजाया
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती: भांग-चंदन से सजा राजा स्वरूप, जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर
- महाकाल की शरण में अभिनेत्री सिमरत कौर: उज्जैन पहुंचकर किए बाबा महाकाल के दर्शन, मंदिर समिति ने प्रसाद व स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मान
- महाकालेश्वर मंदिर में अलसुबह विशेष पूजन: पंचामृत अभिषेक, भस्म अर्पण के बाद भक्तों को मिले दिव्य दर्शन; चंदन-तिलक और आभूषणों से हुआ श्रृंगार!
प्रयागराज कुंभ के लिए मुख्यमंत्री को मिला विशेष आमंत्रण! हरिद्वार से आए निरंजनी अखाड़ा प्रमुख ने मुख्यमंत्री यादव से की भेंट, उज्जैन में साधु-संतों के लिए भूमि आवंटन निर्णय को स्वामी कैलाशानंद ने बताया प्रशंसनीय
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
हरिद्वार से मध्यप्रदेश के प्रवास पर आए निरंजनी अखाड़ा के प्रमुख आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद जी गिरि महाराज ने गुरुवार को मुख्यमंत्री निवास पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वामी कैलाशानंद जी को शॉल और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। वहीं, आचार्य स्वामी कैलाशानंद जी ने मुख्यमंत्री को प्रयागराज कुंभ में आमंत्रित करते हुए उनका शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया।
स्वामी कैलाशानंद जी ने बताया कि वे महाकालेश्वर मंदिर के दर्शन के लिए उज्जैन आए हैं। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री द्वारा जनकल्याण और धर्म के उत्थान के लिए किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की।
साथ ही आचार्य स्वामी कैलाशानंद जी ने उज्जैन में साधु-संतों के लिए स्थायी आश्रम हेतु भूमि आवंटन के मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्णय को “प्रशंसनीय” बताया। उन्होंने कहा, “इससे साधु-संतों के आगमन में सहूलियत होगी और धार्मिक गतिविधियां सुदृढ़ होंगी।” वहीं, आचार्य स्वामी कैलाशानंद ने कहा कि वे उज्जैन में गौशाला स्थापित करेंगे।