- महाकाल मंदिर की सुरक्षा पर संसद में उठी आवाज: राज्यसभा सांसद बोले- बढ़ती भीड़ के बीच CISF जैसी व्यवस्था जरूरी, हाईटेक सिस्टम की मांग
- उज्जैन में उत्सव जैसा माहौल: CM मोहन यादव के जन्मदिन पर पूजा-अनुष्ठान, समर्थकों ने शहर को होर्डिंग से सजाया
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती: भांग-चंदन से सजा राजा स्वरूप, जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर
- महाकाल की शरण में अभिनेत्री सिमरत कौर: उज्जैन पहुंचकर किए बाबा महाकाल के दर्शन, मंदिर समिति ने प्रसाद व स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मान
- महाकालेश्वर मंदिर में अलसुबह विशेष पूजन: पंचामृत अभिषेक, भस्म अर्पण के बाद भक्तों को मिले दिव्य दर्शन; चंदन-तिलक और आभूषणों से हुआ श्रृंगार!
शिप्रा नदी में उतरकर CM यादव ने पिता की अस्थियों को किया प्रवाहित, शाम को चलित उठावना कार्यक्रम
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने गुरुवार सुबह अपने परिवार के साथ पिता के अंतिम संस्कार वाले स्थान पर पहुंचकर क्रिया विधि की। जिसके बाद सीएम ने शिप्रा नदी में उतरकर पिता की अस्थियों को प्रवाहित किया। बता दें, शाम 4 बजे से 6 बजे के बीच चलित उठावना का कार्यक्रम भी होगा।
बता दें, पूनमचंद यादव का मंगलवार को निधन हुआ था और बुधवार को शिप्रा तट पर दाह संस्कार हुआ। भूखी माता मंदिर के पास सीएम और परिवार के लोगों ने अंतिम संस्कार किया। पिता के निधन की खबर मिलते ही मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंगलवार को भोपाल से उज्जैन पहुंचे थे। पूनमचंद यादव पिछले 1 सप्ताह से उज्जैन के एक निजी अस्पताल में भर्ती थे, जहां उनका इलाज चल रहा था। उन्होंने करीब 100 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। उनके निधन से परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है।
अंत्येष्टि में शामिल होने कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला, मंत्री चैतन्य काश्यप, मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, मंत्री राव उदय प्रताप सिंह, मंत्री राधा सिंह, मंत्री करण वर्मा, मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल, मंत्री नारायण सिंह कुशवाह, मंत्री लखन पटेल, मंत्री विश्वास सारंग, मुख्य सचिव वीरा राणा, डीजीपी सुधीर कुमार सक्सेना, प्रमुख सचिव राजेश राजौरा उज्जैन पहुंचे थे।