- उज्जैन में BJP का स्थापना दिवस: 560 बूथों पर कार्यक्रम, जुलूस-आतिशबाजी के साथ मनाया जश्न; नेताओं ने बताया- भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी
- अलसुबह भस्म आरती में सजे बाबा महाकाल, मंदिर में गूंजा ‘जय श्री महाकाल’
- एक्ट्रेस कावेरी प्रियम ने महाकाल की भस्म आरती में की पूजा: बोलीं- यहां की ऊर्जा अद्भुत, 3 साल से आ रहीं उज्जैन!
- स्वस्ति वाचन से खुले पट; भांग-चंदन और पुष्पों से हुआ दिव्य श्रृंगार, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
- महाकाल की भस्म आरती में केंद्रीय मंत्री और क्रिकेटर पहुंचे: धर्मेंद्र प्रधान-उमेश यादव ने किया जलाभिषेक, दोनों ने लिया भगवान का आशीर्वाद
महाकाल मंदिर की सुरक्षा पर संकट! वेतन न मिलने से नाराज़ गार्ड्स ने ड्यूटी पर आना छोड़ा, 6 महीने से नहीं हुआ भुगतान!
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है! गार्ड्स की भारी कमी के चलते मंदिर परिसर की सुरक्षा खतरे में पड़ गई है। मंदिर प्रशासन और सुरक्षा एजेंसी क्रिस्टल कंपनी प्रा. लि. के बीच फंसे भुगतान विवाद ने हालात और बिगाड़ दिए हैं।
सूत्रों के मुताबिक, दो महीने से वेतन न मिलने के कारण गार्ड्स ने ड्यूटी पर आना बंद कर दिया है। केवल प्रमुख गेट पर गिने-चुने गार्ड्स तैनात हैं, बाकी मंदिर परिसर सुरक्षा विहीन पड़ा है। शनिवार से सोमवार तक मंदिर के कई हिस्सों में एक भी गार्ड नजर नहीं आया!
6 महीने से नहीं हुआ भुगतान!
क्रिस्टल कंपनी के मैनेजर राहुल शर्मा के मुताबिक, जुलाई 2024 से दिसंबर 2024 तक मंदिर समिति ने भुगतान नहीं किया है। कंपनी ने अपने स्तर पर गार्ड्स को वेतन देने की कोशिश की, लेकिन अब हालात इतने बिगड़ चुके हैं कि गार्ड्स ने ड्यूटी पर आना ही बंद कर दिया है।
जानकारी के अनुसार, पिछले छह महीनों में किसी भी प्रशासक ने भुगतान फाइल पर हस्ताक्षर नहीं किए, जिससे मामला लटका रहा। हालांकि, नए प्रशासक प्रथम कौशिक ने पदभार संभाल लिया है और उनके आने के बाद भुगतान की प्रक्रिया की जा रही है।
हालांकि इन सब के बीच बड़ा सवाल यह है कि क्या शिवरात्रि से पहले सुधरेगी सुरक्षा व्यवस्था? बता दें, शिवनवरात्रि नजदीक है और मंदिर में 17 फरवरी से शिवनवरात्रि का पर्व प्रारंभ हो जाएगा। ऐसे में क्या महाशिवरात्रि से पहले सुरक्षा व्यवस्था बहाल हो पाएगी? या फिर लाखों श्रद्धालु इस लचर सुरक्षा के बीच खतरे के साए में दर्शन करने को मजबूर होंगे?