- उज्जैन में सराफा स्कूल शिफ्टिंग के विरोध में छात्राओं का प्रदर्शन, कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर जताया विरोध
- उज्जैन में सिंहस्थ के लिए रखे 3 बिजली पोल दिनदहाड़े चोरी, हाइड्रा से उठाकर ले गए संदिग्ध; CCTV में कैद पूरी वारदात
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 14-08-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 13-08-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 12-08-2026
उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल आज उज्जैन प्रवास पर, बाबा महाकाल के किये दर्शन ; भगवान का पूजन अभिषेक कर जल चढ़ाया …
उज्जैन लाइव , उज्जैन, श्रुति घुरैया :
मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल गुरुवार को उज्जैन पहुंचे। इस दौरान उन्होंने श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुँचकर बाबा महाकाल के दर्शन किये। इस दौरान उन्होंने पहले नंदी हाल से भगवान महाकाल के दर्शन कर शिव जाप किया। फिर चांदी गेट के आगे देहरी से पूजन अभिषेक कर जल चढ़ाया।
इस दौरान शुक्ल ने नंदी जी के कान में अपनी मन्नत भी मांगी। इससे पहले भी शुक्ल कई बार महाकाल मंदिर में दर्शन के लिए पहुंच चुके है।
बता दें, उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने अपने X पर श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन के फोटोज पोस्ट कर लिखा – ” आज उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल के दर्शन कर अनुगृहीत हूं। त्रिकाल दर्शी महादेव भगवान से सकल चराचर जगत में व्याप्त उनके भक्तों एवं श्रद्धालुओं के मंगल हेतु प्रार्थना है. ”
