- श्रावण में उज्जैन आने वाले हर श्रद्धालु का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड, सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के लिए होगा देश का सबसे बड़ा सर्वे
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 10-07-2026
- सिंहस्थ-2028 की तैयारी को मिलेगी नई रफ्तार, उज्जैन-झालावाड़ फोरलेन परियोजना को केंद्र से हरी झंडी
- नागदा में चंबल नदी का जलस्तर बढ़ा, चारों डैम हुए ओवरफ्लो; मां चामुंडा मंदिर तक पहुंचा नदी का पानी
- श्रावण में किस रास्ते से निकलेगी बाबा महाकाल की सवारी? मार्ग को लेकर बढ़ी उत्सुकता, भक्तों ने प्रशासन से मांगी स्पष्ट जानकारी
महाकाल दर्शन करने आए श्रद्धालु, रिक्शे में छूट गए बैग; महाकाल थाना पुलिस ने 1 घंटे में ढूंढ निकाले गुम बैग!
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
महाकाल मंदिर दर्शन के लिए कोटा से आए श्रद्धालुओं की श्रद्धा और भक्ति को उस समय राहत मिली जब उनके गुम हुए बैग पुलिस की त्वरित कार्रवाई से वापस मिल गए। बुधवार शाम को हुई इस घटना में पुलिस ने महज एक घंटे के भीतर बैग बरामद कर यात्रियों को लौटा दिए।
कैसे हुआ बैग गुम?
बुधवार शाम करीब 6 बजे कोटा से आए 10 श्रद्धालु उज्जैन रेलवे स्टेशन पर उतरे। वहां से सभी एक ई-रिक्शा में बैठकर महाकाल मंदिर पहुंचे। मंदिर पहुंचने पर जब वे उतरे, तो जल्दीबाजी में उनके दो बैग रिक्शा में ही रह गए। रिक्शा चालक भी अनजान था और श्रद्धालुओं को यह तब पता चला जब रिक्शा मंदिर परिसर से आगे निकल चुका था।
श्रद्धालु कपिल खत्री ने तुरंत महाकाल थाने पहुंचकर घटना की जानकारी दी। शिकायत मिलते ही एएसआई चंद्रभान सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम सक्रिय हो गई। सबसे पहले आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई और यातायात पुलिस की मदद से रिक्शा का यूनिक आईडी ट्रेस किया गया।
रिक्शा चालक भी था अनजान
रिक्शा की पहचान होने के बाद पुलिस ने चालक को थाने बुलाया। पूछताछ में सामने आया कि उसे भी इस बात का अंदाजा नहीं था कि बैग उसकी गाड़ी में रह गए हैं। जैसे ही रिक्शा को थाने लाया गया, उसमें से श्रद्धालुओं के बैग सुरक्षित बरामद कर लिए गए।
यात्रियों ने जताया आभार
पुलिस द्वारा बैग लौटाए जाने पर श्रद्धालुओं ने राहत की सांस ली और महाकाल थाना पुलिस का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उज्जैन पुलिस ने न केवल तेजी दिखाई, बल्कि यात्रियों का भरोसा भी कायम रखा।
पुलिस की सक्रियता बनी मिसाल
महाकाल थाना पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई ने एक बार फिर यह साबित किया कि समय पर की गई पुलिसिंग यात्रियों और श्रद्धालुओं के लिए बड़ी राहत बन सकती है। खासकर धार्मिक नगरी उज्जैन में लाखों श्रद्धालु रोजाना दर्शन के लिए पहुंचते हैं, ऐसे में पुलिस की यह सतर्कता श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।