- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
- बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत खिलाड़ियों ने भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
उज्जैन में भाजपा नेता का पूरा परिवार लापता: पत्नी-बेटी-बेटे समेत 4 दिन से कोई सुराग नहीं, घर से 4 लाख रुपये भी गायब; पुलिस जांच में जुटी!
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
उज्जैन से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जहाँ भाजपा नेता और प्रॉपर्टी ब्रोकर दीपक शर्मा का पूरा परिवार बीते 30 जून से लापता है। दीपक शर्मा ढांचा भवन क्षेत्र में रहते हैं और भाजपा के 168 नंबर सांदीपनि बूथ के अध्यक्ष भी हैं। उनके मुताबिक सोमवार सुबह करीब 8:30 बजे वे अपने काम से घर से निकले थे। जब दोपहर में लौटे, तो देखा कि घर पर ताला लगा हुआ है। चाबी पड़ोसी के पास रखी थी। पड़ोसी ने बताया कि उनकी पत्नी सीमा (45), बेटी पलक शर्मा (21) और बेटा रूद्र शर्मा (14) किसी रिश्तेदार की मौत की खबर सुनकर घर से निकले हैं।
दीपक ने पहले तो शाम तक इंतजार किया, लेकिन देर रात तक जब कोई नहीं लौटा, तो उन्होंने पत्नी और बेटी को फोन लगाया। पर दोनों के मोबाइल बंद मिले। इसके बाद उन्होंने सभी रिश्तेदारों और दोस्तों को कॉल कर जानकारी जुटाने की कोशिश की, मगर कहीं से भी कोई सुराग नहीं मिला। इस घटना को अब चार दिन हो चुके हैं, लेकिन उनका परिवार अब तक घर नहीं लौटा है और न ही कोई जानकारी मिल पाई है। इससे दीपक बेहद परेशान और मानसिक रूप से टूटे हुए हैं।
दीपक ने बताया कि उनके घर से करीब पौने चार लाख रुपए भी गायब हैं। उन्होंने आशंका जताई कि संभवत: परिवार वाले ही ये रकम अपने साथ ले गए हैं। यह रकम उनकी प्रॉपर्टी डीलिंग से जुड़ी थी, जिसे उन्हें किसी को पेमेंट करना था। इस वजह से अब वे आर्थिक दबाव में भी हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि उनकी जवान बेटी पलक भी परिवार के साथ लापता है, जिसकी उन्हें सबसे ज्यादा चिंता सता रही है। पलक ने हाल ही में 12वीं क्लास फर्स्ट डिवीजन से पास की थी और उसका एडमिशन कालिदास कॉलेज में कराया गया था।
दीपक ने बताया कि घर में कोई सुसाइड नोट या पत्र भी नहीं छोड़ा गया है, जिससे यह पता चल सके कि परिवार कहां गया और क्यों गया। इस मामले में चिमनगंज पुलिस ने 1 जुलाई को तीनों की गुमशुदगी दर्ज कर ली है और जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि परिवार की तलाश की जा रही है और कॉल डिटेल्स व अन्य तकनीकी पहलुओं के जरिए भी पड़ताल की जा रही है।