- महाकाल की भस्म आरती में केंद्रीय मंत्री और क्रिकेटर पहुंचे: धर्मेंद्र प्रधान-उमेश यादव ने किया जलाभिषेक, दोनों ने लिया भगवान का आशीर्वाद
- 21 दिन बाद पहुंचा कनाडा में मारे गए छात्र गुरकीरत का पार्थिव शरीर: CM मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि, सरकार ने उठाया 40-50 लाख का खर्च
- महाकाल पर आज से शीतल जलधारा शुरू, 29 जून तक निरंतर चलेगी शीतल धारा
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक के बाद रजत आभूषणों से सजे बाबा, गूंजे जयकारे
- हनुमान जन्मोत्सव आज, उज्जैन में हो रहे विशेष पूजन-अनुष्ठान: ज्योतिषाचार्यों के अनुसार आज की साधना अत्यंत फलदायी; 108 हनुमान मंदिरों में दर्शन से वर्षभर मिलती है कृपा
महाकाल की भक्ति में लीन हुए फेमस कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा, भस्म आरती में किया भगवान दिव्य दर्शन; नंदी हॉल में बैठकर दो घंटे तक भक्ति भाव से की की भगवान शिव की आराधना
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
भस्म आरती भगवान महाकालेश्वर की सबसे विशेष और अद्वितीय आरती मानी जाती है, जो प्रतिदिन ब्रह्म मुहूर्त में उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर में संपन्न होती है। यह आरती अपनी अनूठी परंपरा, आध्यात्मिक ऊर्जा और दिव्यता के लिए पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। इस अलौकिक आरती के दर्शन करने और भगवान महाकाल का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए हर दिन देश-विदेश से हजारों श्रद्धालु उज्जैन आते हैं।
इसी कड़ी में, सोमवार तड़के बॉलीवुड के प्रसिद्ध कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा भी महाकाल की नगरी उज्जैन पहुंचे और भस्म आरती में शामिल होकर भगवान महाकाल का आशीर्वाद प्राप्त किया।
रेमो डिसूजा भोर में लगभग 4 बजे मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने नंदी हॉल में बैठकर करीब दो घंटे तक भस्म आरती के अद्भुत दर्शन किए। इस दौरान वे पूर्णतः धार्मिक और शिवमय वातावरण में लीन नजर आए।
रेमो डिसूजा पहले भी कई बार महाकाल मंदिर में दर्शन करने आ चुके हैं, लेकिन इस बार उन्होंने भस्म आरती के पावन अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना की। आरती के पश्चात उन्होंने महाकाल की पवित्र देहरी पर पूजन-अभिषेक किया और भगवान शिव का जल एवं पंचामृत से अभिषेक किया। इस दौरान वे पूरी तरह से धार्मिक स्वरूप में नजर आए, उन्होंने धोती और शॉल धारण की हुई थी, और भक्ति भाव में लीन होकर भगवान शिव का जाप कर रहे थे। पूजन-अर्चना के उपरांत, उन्होंने मंदिर परिसर में महाकाल मंदिर समिति द्वारा श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाओं की भी सराहना की।