- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
- बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत खिलाड़ियों ने भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे फिल्म अभिनेता मनोज जोशी, बाबा महाकाल के किए दर्शन; श्री पंचायती महानिर्वाणी अखाड़ा भी गए
उज्जैन लाइव, उज्जैन , श्रुति घुरैया:
उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में शनिवार को प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता मनोज जोशी भगवान महाकाल के दर्शन करने पहुंचे। मनोज जोशी ने बाबा महाकाल के दर्शन पूजन कर भगवान का आशीर्वाद लिया। भगवान के दर्शन के बाद वे महाकाल मंदिर स्थित श्री पंचायती महानिर्वाणी अखाड़ा पहुंचे।
उन्होंने बताया कि मैं भगवान महाकाल का असीम भक्त हूं। जब भी इंदौर तक आता हूं, भगवान महाकाल के दर्शन के लिए पहुंच जाता हूं। भगवान से प्रार्थना है कि हमारे मध्य प्रदेश और सम्पूर्ण भारत वर्ष के नागरिकों को सुख, शांति और समृद्धि दें।