- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
- बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत खिलाड़ियों ने भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
शाही सवारी के पांच दिन शेष; बन रहा सोमवती अमावस्या का संयोग, प्रशासन जुटा तैयारी में
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया :
बाबा महाकाल की श्रावण-भादो महिने में निकलने वाली दूसरी और क्रम अनुसार सातवी, शाही सवारी 2 सितंबर सोमवार को निकलेगी. बता दें, भगवान की शाही सवारी ठाठ-बाट के साथ श्री महाकालेश्वर मंदिर से निकाली जाएगी.
ख़ास बात यह है की इस बार शाही सवारी पर सोमवती अमावस्या का संयोग बना है. ऐसे में प्रदेश के विभिन्न जिलों से श्रद्धालु सोमतीर्थ व शिप्रा नदी पर स्नान कर देव दर्शन करने उज्जैन आएंगे. सोमवती अमावस्या के अवसर पर सोमवार सुबह से ही कालिदास उद्यान के पास स्थित सोमकुंड पर स्नान शुरू हो जाएगा. वहीं, अधिकांश श्रद्धालु शिप्रा के रामघाट व अन्य घाट पर स्नान करते है. हालांकि शाही सवारी को देखते हुए प्रशासन दोपहर में रामघाट खाली करवा देगा.
शाही सवारी और सोमवती अमावस्या के संयोग के चलते उज्जैन में श्रद्धालुओं की काफ़ी भीड़ जुटने वाली है। ऐसे में प्रशासन भी तैयारी में जुटा है। वहीं, आज TL की बैठक में उज्जैन कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने सोमवती अमावस्या पर श्रद्धालुओं के लिए उत्तम व्यवस्था करने के निर्देश दिए है.