- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 11-07-2026
- श्रावण में उज्जैन आने वाले हर श्रद्धालु का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड, सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के लिए होगा देश का सबसे बड़ा सर्वे
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 10-07-2026
- सिंहस्थ-2028 की तैयारी को मिलेगी नई रफ्तार, उज्जैन-झालावाड़ फोरलेन परियोजना को केंद्र से हरी झंडी
- नागदा में चंबल नदी का जलस्तर बढ़ा, चारों डैम हुए ओवरफ्लो; मां चामुंडा मंदिर तक पहुंचा नदी का पानी
GAIL (इंडिया) लिमिटेड में निकली कई पदों पर भर्ती, 7 सितम्बर से पहले करें अप्लाई
उज्जैन लाइव, मध्यप्रदेश, श्रुति घुरैया :
नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए अच्छा अवसर है. गेल(इंडिया) लिमिटेड ने कई पदों पर भर्ती निकली है. जिसके लिए नोटिफिकेशन भी जारी हो चूका है.
जारी विज्ञप्ति के अनुसार जूनियर इंजीनियर, फोरमेन, जूनियर सुपरिनटेंडेंट, जूनियर एकाउंटेंट, अकाउंट असिस्टेंट, बिजनेस असिस्टेंट आदि पदों के लिए भर्ती की जायेगी.
इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 8 अगस्त से शुरु हो चुकी है। यह 7 सितम्बर तक चलेगी. वहीं, दिव्यांग अभ्यर्थियों से संबंधित पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 13 सितम्बर तक है.
जो अभ्यर्थी आवेदन करना चाहते है वे गेल (इंडिया) लिमिटेड की ऑफिशियल वेबसाइट www.gailonline.com पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते है. इसके अलावा अभ्यर्थी गेल इंडिया की वेबसाइट पर कैरियर के सैक्शन पर जाकर अपनी योग्यता अनुसार अपनी वेकेंसी का पता भी कर सकते हैं.
योग्यता – कैंडिडेट्स को किसी केंद्रीय, राज्य या केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा मान्यता प्राप्त बोर्ड से गणित, विज्ञान या कॉमर्स मे स्नातक या स्नातकोत्तर की परीक्षा मे कुल मिलाकर न्यूनतम 55% अंक होना जरूरी है.
भर्ती से जुडी अधिक जानकारी के लिए गेल इंडिया की ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करे.