- महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए गायक विशाल मिश्रा, नववर्ष कार्यक्रम से पहले लिया आशीर्वाद
- गुड़ी पड़वा पर उज्जैन में नववर्ष का हुआ भव्य आगाज: शिप्रा किनारे जुटी हजारों की भीड़, महाकाल मंदिर में वैदिक मंत्रों के बीच होगा ध्वजारोहण; दोपहर में CM करेंगे विकास कार्यों का लोकार्पण
- तड़के भस्म आरती में उमड़ी भीड़: गुड़ी पड़वा पर बाबा महाकाल ने दिव्य रूप में दिए दर्शन, ‘जय श्री महाकाल’ से गूंजा मंदिर
- उज्जैन में गूंजेगा “नववर्ष का शंखनाद”, गुड़ी पड़वा पर महाकाल मंदिर में लहराएगा ब्रह्मध्वज
- उज्जैन में भूतड़ी अमावस्या पर उमड़ा आस्था का सैलाब, शिप्रा और 52 कुंड पर दिनभर रही भीड़
GST के विरोध में कपड़ा व्यापारी बजाएंगे शंख-लोटा
वीडी मार्केट के व्यापारी हुए लामबंद, टैक्स बढ़ाने का विरोध ब्लैकआउट भी करेंगे
उज्जैन। केंद्र सरकार द्वारा कपड़े पर 1 जनवरी से 5 की जगह 12 प्रतिशत जीएसटी लागू किए जाने का उज्जैन में विरोध किया जा रहा है। कपड़ा व्यापारी थाली, लोटा, शंख, घंटी आदि बजाकर विरोध जताएंगे। इसके अलावा मंगलवार से 3 दिन तक रात को 20 मिनट तक दुकानों की लाइट बंद कर ब्लैक आउट भी करेंगे।
विक्रमादित्य क्लॉथ मार्केट मर्चेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष कमलकुमार चाणोदिया और सचिव राहुल सोगानी ने बताया कि जीएसटी की वृद्धि के विरोध में एसोसिएशन ने आन्दोलन की रूपरेखा तैयार की है। इसमें प्रदेश में एक साथ, एक समय पर 23 दिसंबर तक 20-20 मिनट के व्यापारी दुकानों के सामने बाहर खड़े होकर थाली, लोटा, घंटी, आदि बजाएंगे। साथ ही, दुकानों की लाइटें 20 मिनट के लिए यानी शाम 7 बजे से शाम 7.20 बजे तक बंद रखेंगे। विरोध के लिए शहर के अन्य कपड़ा व्यापारियों से संपर्क किया गया है। व्यापारियों से चर्चा की गई है। उन्हें भी इसका मैसेज भेजा गया है। बता दें कि कपड़ों पर प्रस्तावित जीएसटी की दर वृद्धि को लेकर प्रदेशभर के कपड़ा व्यापारी एकजुट हो रहे हैं।