- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 25-07-2026
- मानसून सत्र का समापन: मुख्यमंत्री ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, विकास और जनकल्याण पर दिया विशेष जोर
- VIDEO: इंस्टाग्राम दोस्ती से शुरू हुआ हनीट्रैप का खेल, बेटे को छुड़ाने पिता पहुंचे; अश्लील वीडियो बनाकर 26 लाख की फिरौती मांगने वाले गिरोह का खुलासा
- महाकाल की पहली सवारी को लेकर प्रशासन की तैयारी तेज, 30 जुलाई तक पूरे होंगे मार्ग विकास कार्य
- महाकाल की भस्म आरती में पहुंचीं टीवी एक्ट्रेस रूपाली गांगुली, नंदी हॉल में बैठकर किए बाबा के दर्शन, बोलीं- महाकाल की कृपा से हूं यहां तक
गुरु गोविंद सिंह जी का प्रकाश पर्व आज: CM डॉ. मोहन यादव ने माथा टेककर किया गुरु गोविंद सिंह जी को नमन, सिख समाज ने किया CM यादव का सम्मान
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
आज सिख धर्म के दसवें गुरु, संत- सिपाही और मानवता के रक्षक गुरु गोविंद सिंह जी का प्रकाश पर्व मनाया जा रहा है। इस खास दिन पर उज्जैन के दूध तलाई गुरुद्वारे में बड़े धूमधाम से समारोह का आयोजन किया गया। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस प्रकाश पर्व के मौके पर आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुद्वारे में माथा टेककर गुरु गोविंद सिंह जी की शहादत और उनके अद्वितीय योगदान को नमन किया। रविवार को सभी गुरुद्वारों की प्रभात फेरी चामुंडा माता चौराहे पर इकट्ठा हुई और फिर सबने मिलकर गुरुद्वारा दूध तलाई की ओर रुख किया। वहां सभी प्रभात फेरियों का स्वागत किया गया। साथ ही गुरुद्वारा पर सुबह माथा टेकने पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को सिख समाज ने तलवार भेंट कर उनका सम्मान किया।
इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया कि उनकी सरकार ने यह निर्णय लिया है कि साहिबजादों की शहादत की प्रेरणादायक कहानी को आगामी पीढ़ी तक पहुँचाने के लिए इसे स्कूल शिक्षा के सिलेबस में शामिल किया जाएगा, ताकि हमारे बच्चों को उनके बलिदान और देशभक्ति के बारे में सटीक जानकारी मिल सके। इस अवसर पर सिख समाज के प्रतिनिधियों ने मध्यप्रदेश सरकार द्वारा गुरु गोविंद सिंह जी के चार साहिबजादों की वीरता को स्कूल शिक्षा पाठ्यक्रम में सम्मिलित करने पर आभार प्रकट किया।
जानकारी के लिए आपको बता दें, सिख पंथ के दसवें गुरु, गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। रविवार सुबह निशान साहिब की सेवा के बाद रात के दीवान में 9 बजे से 12:30 बजे तक गुरबाणी का कीर्तन और कथा का आयोजन होगा।
6 जनवरी को सुबह 9 बजे अखंड पाठ साहिब का समापन होगा। फिर सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक गुरु बाणी का कीर्तन, कथा और लंगर की सेवा होगी। वहीं, दोपहर 2 बजे नगर कीर्तन गुरुद्वारा साहिब दूध तलाई से शुरू होकर इंदौर गेट, दौलतगंज, मालीपुरा, देवास गेट, चामुंडा माता चौराहा, टावर चौराहा, शहीद पार्क, गुरु नानक मार्केट, माधव नगर हॉस्पिटल होते हुए गुरुद्वारा साहिब सुख सागर फ्रीगंज पर समाप्त होगा। यहां पर गुरु जी का अटूट लंगर भी होगा।