- महाकाल के दरबार में सेलिब्रिटीज की मौजूदगी: रवि किशन और जानकी बोड़ीवाला ने किए दर्शन, मांगी देश-प्रदेश की खुशहाली
- भस्म आरती में महाकाल का दिव्य स्वरूप: भांग-चंदन से हुआ श्रृंगार, श्रद्धालुओं की भीड़
- महाकाल मंदिर पहुंचे अनुपम खेर, शुभांगी दत्त और सिंगर अमित भल्ला: अलग-अलग आरतियों में हुए शामिल, नंदी हॉल में किया पूजन; मांगी मनोकामना
- सिंहस्थ 2028 से पहले कार्रवाई तेज: उज्जैन में 4 अवैध निर्माण ढहाए, 3 को मिला 2 दिन का समय
- महाकाल में भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक के बाद राजा स्वरूप में दिए दर्शन, गूंजा जयकारा
हरतालिका तीज पर्व आज : उज्जैन के श्री सौभाग्येश्वर महादेव मंदिर में रात 12 बजे से जुटी महिलाओं की भीड़
उज्जैन लाइव, उज्जैन , श्रुति घुरैया:
हरतालिका तीज हिन्दू धर्म में एक महत्वपूर्ण त्योहार है, जिसे विशेष रूप से महिलाओं द्वारा मनाया जाता है। यह पर्व हर साल भाद्रपद मास की शुक्ल पक्ष की तृतीया को मनाया जाता है। मान्यता है कि इस दिन माता पार्वती ने भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए कठोर तप किया था। महिलाएं इस दिन व्रत रखकर, विशेष रूप से मिट्टी से बनी भगवान शिव और माता पार्वती की मूर्तियों की पूजा करती हैं। इस दिन, महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, सुखद वैवाहिक जीवन और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए उपवास कर प्रार्थना करती हैं। हरतालिका तीज का पर्व न केवल धार्मिक महत्व रखता है, बल्कि यह त्योहार भारतीय संस्कृति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो प्रेम और समर्पण का प्रतीक है।
वहीं, हरतालिका तीज के अवसर पर उज्जैन के प्रसिद्ध चौरासी महादेव में से 61वें पटनी बाजार स्थित श्री सौभाग्येश्वर महादेव मंदिर पर रात 12 बजे से ही महिलाएं और युवतियां श्री सौभाग्येश्वर महादेव मंदिर में दर्शन पूजन अर्चन के लिए जुटना शुरू हो गई थीं। दर्शन के लिए देर रात से लंबी लाइन महादेव मंदिर में लगी हुई थी। महिलाएं खास तौर पर दर्शन पूजन के बाद कथा श्रवण करने के लिए मंदिर पहुंची थीं।
बता दें, इस बार 6 सितंबर को शुक्रवार को चित्रा नक्षत्र एवं शुक्ल योग की उपस्थिति में हरतालिका तीज का व्रत मनाया जा रहा है। इस योग में हरतालिका की पूजा पति को दीर्घायु व पुत्र पौत्र की वृद्धि को देने वाली मानी जाती है।