- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 02-09-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 01-09-2026
- महाकाल मंदिर कर्मचारी से मारपीट के 3 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने मंदिर के सामने कराया माफी का वीडियो
- उज्जैन में 4 हत्याओं के बाद रात में बढ़ी पुलिस की निगरानी, 14 जगहों पर सघन चेकिंग
- उज्जैन में स्टेशन से महाकाल तक ट्रैफिक का दबाव, बेतरतीब ऑटो और पार्किंग से बढ़ी परेशानी
उज्जैन आएंगी राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू, बाबा महाकाल के करेंगी दर्शन
उज्जैन लाइव, उज्जैन , श्रुति घुरैया:
राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी, जिसको लेकर राष्ट्रपति ने अपनी सहमति भी दी है। ख़ास बात यह है कि राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू इस दौरान उज्जैन आएंगी। यहाँ वे भगवान महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद लेंगी। बता दें, 19 सितंबर को राष्ट्रपति मुर्मू उज्जैन आएंगी। राष्ट्रपति के आगमन को लेकर महाकाल मंदिर समिति ने भी खास तैयारी शुरू कर दी है।
वहीं, प्रशासन ने राष्ट्रपति के दौरे की तैयारी शुरू कर दी है। इसके चलते, शुक्रवार दोपहर को एसपी सुरक्षा व्यवस्था संबंधित बैठक लेंगे। उज्जैन दर्शन के दौरान राज्यपाल मंगूभाई पटेल, मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव, उच्च शिक्षा मंत्री इंदरसिंह परमार भी शामिल होंगे।