- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 13-07-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 11-07-2026
- श्रावण में उज्जैन आने वाले हर श्रद्धालु का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड, सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के लिए होगा देश का सबसे बड़ा सर्वे
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 10-07-2026
- सिंहस्थ-2028 की तैयारी को मिलेगी नई रफ्तार, उज्जैन-झालावाड़ फोरलेन परियोजना को केंद्र से हरी झंडी
गणेश चतुर्थी की धूम: 3 करोड़ के आभूषण से होगा खजराना गणेश का श्रृंगार, सवा लाख मोदक से लगेगा बप्पा को भोग
उज्जैन लाइव, इंदौर, श्रुति घुरैया:
गणेश चतुर्थी, भगवान गणेश के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाने वाला एक प्रमुख त्योहार है, जो पूरे भारत और विश्वभर में मनाया जाता है। गणेश चतुर्थी का उत्सव 10 दिनों तक चलता है, जिसमें भक्त गणेश की मूर्तियों की स्थापना करते हैं और विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान करते हैं।
वहीं, विश्व प्रसिद्ध इंदौर के खजराना गणेश मंदिर में गणेशोत्सव पर्व की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। 7 सितंबर को गणेश चतुर्थी के अवसर पर ध्वजा पूजन के साथ खजराना गणेश मंदिर में गणेश उत्सव शुरू हो जाएगा। गणेश चतुर्थी के पहले दिन यहां 3 लाख भक्तों के पहुंचने की उम्मीद है, वहीं 10 दिन में 15 लाख से ज्यादा श्रद्धालु खजराना गणेश मंदिर में दर्शन करने की संभावना है।
गणेश चतुर्थी के पहले दिन भगवान का करीब 3 करोड़ के स्वर्ण मुकुट और स्वर्णाभूषणों से श्रृंगार किया जाएगा। इसके साथ ही सवा लाख मोदक का भोग लगाया जाएगा। साथ ही भगवान गणेश का रोजाना अलग-अलग प्रकार के फूलों और मोतियों की माला से श्रृंगार किया जाएगा।