- महाकाल की भस्म आरती में केंद्रीय मंत्री और क्रिकेटर पहुंचे: धर्मेंद्र प्रधान-उमेश यादव ने किया जलाभिषेक, दोनों ने लिया भगवान का आशीर्वाद
- 21 दिन बाद पहुंचा कनाडा में मारे गए छात्र गुरकीरत का पार्थिव शरीर: CM मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि, सरकार ने उठाया 40-50 लाख का खर्च
- महाकाल पर आज से शीतल जलधारा शुरू, 29 जून तक निरंतर चलेगी शीतल धारा
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक के बाद रजत आभूषणों से सजे बाबा, गूंजे जयकारे
- हनुमान जन्मोत्सव आज, उज्जैन में हो रहे विशेष पूजन-अनुष्ठान: ज्योतिषाचार्यों के अनुसार आज की साधना अत्यंत फलदायी; 108 हनुमान मंदिरों में दर्शन से वर्षभर मिलती है कृपा
महाशिवरात्रि पर श्री महाकालेश्वर मंदिर में लड्डू प्रसाद की ऐतिहासिक बिक्री, बना नया रिकॉर्ड; दोपहर 2 बजे तक 25 लाख 63 हजार 250 रुपये का प्रसाद बिक गया
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
“हर-हर महादेव!” के गगनभेदी जयघोष के बीच महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धा और आस्था की अनूठी छटा देखने को मिली। महाशिवरात्रि पर इस बार श्रद्धालुओं की संख्या का आंकड़ा 4.52 लाख रहा, जिससे मंदिर परिसर का पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। लेकिन इससे भी खास बात यह रही कि इस बार महाकालेश्वर मंदिर के प्रसिद्ध बेसन लड्डू प्रसाद की बिक्री ने इस महाशिवरात्रि पर नया रिकॉर्ड बनाया।
जी हाँ, 25 फरवरी की रात 10 बजे से 27 फरवरी दोपहर 2 बजे तक, मंदिर समिति द्वारा स्थापित 8 प्रसाद काउंटरों पर 25 लाख 63 हजार 250 रुपये की लड्डू प्रसाद बिक्री हुई। श्रद्धालु महाकाल के आशीर्वाद रूपी प्रसाद को अपने साथ ले जाते दिखे।
बता दें, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए नृसिंह घाट क्षेत्र में 8 प्रसाद काउंटर लगाए गए, जो 25 फरवरी की रात 10 बजे से 27 फरवरी दोपहर 2 बजे तक खुले रहे। इस दौरान 25 लाख 63 हजार 250 रुपये का लड्डू प्रसाद बिका। श्रद्धालु महाकाल की कृपा स्वरूप इस प्रसाद को अपने घर ले जाने के लिए उमड़ पड़े। मंदिर प्रबंध समिति ने पहले से ही चिंतामण गणेश मंदिर के सामने स्थित लड्डू प्रसाद निर्माण यूनिट को पर्याप्त स्टॉक रखने के निर्देश दिए थे, ताकि किसी भी श्रद्धालु को प्रसाद से वंचित न रहना पड़े।
वैसे तो प्रबंध समिति ने इस बार करीब 10 लाख श्रद्धालुओं के आगमन की उम्मीद जताई थी, हालांकि संख्या अपेक्षा से कम रही। बावजूद इसके, भक्तों की आस्था में कोई कमी नहीं आई और मंदिर प्रांगण महादेव के जयकारों से गुंजायमान रहा।