- 40° के पार तापमान, फिर भी नहीं थमी आस्था: महाकाल में रोज 1 लाख से ज्यादा श्रद्धालु; पहली बार महाकाल लोक में शुरू हुआ फोगिंग सिस्टम
- उज्जैन की 5 माह की बच्ची SMA-1 से जूझ रही: 15 करोड़ के इंजेक्शन के लिए जंग, सोनू सूद ने बढ़ाया हाथ; भोपाल एम्स में चल रहा इलाज
- 15 साल पहले खत्म हो चुकी थी लीज; हाईकोर्ट से स्टे हटते ही UDA का एक्शन, बेगमबाग में 5 मकान तोड़े; अब तक 30 से ज्यादा निर्माण हटाए जा चुके
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: स्वस्ति वाचन के बाद खुले पट, पंचामृत अभिषेक के बाद पुष्पों से दिव्य श्रृंगार
- सप्तसागर विकास को गति देने के निर्देश: निगम आयुक्त ने चार प्रमुख जलाशयों का किया निरीक्षण, गहरीकरण-सौंदर्यीकरण पर जोर
उज्जैन में नगर निगम की सख्त कार्रवाई, 51 लाख बकाया पर पार्श्व नाथ डेवलपर्स का ऑफिस सील; निगम आयुक्त बोले- तुरंत कर जमा करें बकाया संपत्ति कर
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
उज्जैन के नागझिरी स्थित पार्श्व नाथ कॉलोनी में पार्श्व नाथ डेवलपर्स पर 51 लाख 23 हजार रुपये का संपत्ति कर बकाया होने के चलते नगर निगम आयुक्त आशीष पाठक के निर्देशानुसार नगर निगम की टीम ने यहाँ गुरुवार को सख्त कार्रवाई की। इस दौरान संपत्तिकर विभाग की टीम ने ऑफिस को सील और कुर्क कर दिया। साथ ही निगम आयुक्त आशीष पाठक ने बकायादारों को चेतावनी दी है कि सभी अपना संपत्ति कर जल्द जमा करें और शहर विकास में सहयोग करें। जिन संपत्ति करदाताओं द्वारा बार-बार नोटिस के बावजूद कर जमा नहीं किया गया, उन पर इस तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
जानकारी के लिए बता दें, वार्ड क्रमांक 54 में स्थित मेसर्स पार्श्व नाथ डेवलपर्स लिमिटेड पर 2017-18 से बकाया संपत्ति कर नहीं चुकाने के कारण यह कदम उठाया गया। दरअसल, बार-बार सूचित करने पर भी जब इन्होंने संपत्ति कर जमा नहीं करवाया, जिसके बाद नगर निगम की टीम ने ये सख्त कदम उठाया और नगर पालिका निगम अधिनियम 1956 की धारा 175 (1) के तहत सहायक संपत्ति कर अधिकारी संतोष शर्मा और निरीक्षक दल ने ऑफिस की तालाबंदी कर कुर्की की कार्रवाई की।
मामले में सहायक संपत्ति कर अधिकारी संतोष शर्मा ने बताया कि पार्श्व नाथ डेवलपर्स को कई बार नोटिस जारी किए गए, लेकिन भुगतान नहीं किया गया। मजबूरन, ऑफिस के दो कमरों को सील कर दिया गया।