- उज्जैन के गजनीखेड़ी में प्रशासन की चौपाल: कलेक्टर-SP ने रात गांव में बिताई, मौके पर ही समस्याओं का समाधान किया
- सुबह 4 बजे खुले कपाट: बाबा महाकाल का दूध-दही-घी से अभिषेक, भक्ति में डूबे श्रद्धालु
- उज्जैन में दहेज प्रथा के खिलाफ मिसाल: दूल्हे ने लौटाए 50 लाख के कैश और सोना, सिर्फ अंगूठी ली
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती: वीरभद्र जी से आज्ञा लेकर खुले चांदी द्वार, बाबा का हुआ पंचामृत अभिषेक
- सिंहस्थ के लिए पुलिस को तैयार कर रहा प्रशासन: उज्जैन में पुलिस अफसरों की 21 दिन की खास ट्रेनिंग शुरू, 41 विषयों पर रहेगा फोकस; 117 अधिकारी बनेंगे “मास्टर ट्रेनर”
इंदौर रोड पर त्रिवेणी शनि मंदिर ब्रिज पर हुआ भीषण हादसा: बस ने ऑटो को मारी जोरदार टक्कर, दो की मौके पर ही मौत!
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
उज्जैन के इंदौर रोड स्थित त्रिवेणी शनि मंदिर ब्रिज पर शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ जिसने सबको दहला दिया। इंदौर की ओर तेज रफ्तार से जा रही रॉयल बस ने सामने से आ रहे एक ऑटो को इतनी जोरदार टक्कर मारी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए। हादसे में ऑटो चालक और उसमें बैठा एक अन्य व्यक्ति मौके पर ही दम तोड़ बैठे।
हादसे के बाद का दृश्य इतना भयावह था कि ऑटो का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। टक्कर होते ही बस चालक बस को छोड़कर वहां से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद नानाखेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को जिला अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। हालांकि मृतकों की शिनाख्त अब तक नहीं हो सकी है।
घटनास्थल पर लगा लंबा जाम
हादसे के बाद इंदौर रोड पर कुछ देर के लिए यातायात पूरी तरह ठप हो गया। ब्रिज के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर बस को जब्त किया और क्रेन की मदद से रास्ता साफ कराया।
स्थानीयों ने उठाए चौड़ीकरण पर सवाल
घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय लोगों ने बताया कि इंदौर रोड पर इन दिनों चौड़ीकरण का काम चल रहा है, जिसके चलते यहां अक्सर ट्रैफिक जाम और दुर्घटनाएं हो रही हैं। लोगों का कहना है कि निर्माण कार्य के दौरान उचित डायवर्जन और सुरक्षा इंतजाम न होने से वाहन चालकों को परेशानी झेलनी पड़ रही है और आए दिन ऐसे हादसे हो रहे हैं।
पुलिस ने की जांच शुरू, बस चालक की तलाश जारी
फिलहाल पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। फरार बस चालक की तलाश के लिए आसपास के इलाकों में दबिश दी जा रही है। पुलिस मृतकों की पहचान करने में भी जुटी हुई है ताकि उनके परिजनों को सूचना दी जा सके।