- महाकाल मंदिर की सुरक्षा पर संसद में उठी आवाज: राज्यसभा सांसद बोले- बढ़ती भीड़ के बीच CISF जैसी व्यवस्था जरूरी, हाईटेक सिस्टम की मांग
- उज्जैन में उत्सव जैसा माहौल: CM मोहन यादव के जन्मदिन पर पूजा-अनुष्ठान, समर्थकों ने शहर को होर्डिंग से सजाया
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती: भांग-चंदन से सजा राजा स्वरूप, जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर
- महाकाल की शरण में अभिनेत्री सिमरत कौर: उज्जैन पहुंचकर किए बाबा महाकाल के दर्शन, मंदिर समिति ने प्रसाद व स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मान
- महाकालेश्वर मंदिर में अलसुबह विशेष पूजन: पंचामृत अभिषेक, भस्म अर्पण के बाद भक्तों को मिले दिव्य दर्शन; चंदन-तिलक और आभूषणों से हुआ श्रृंगार!
उज्जैन में आज से वैचारिक समागम शुरू, CM मोहन यादव करेंगे उद्घाटन; विक्रमादित्य कालीन न्याय व्यवस्था, संविधान जैसे विषयों पर होगा मंथन
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज उज्जैन दौरे पर हैं। वे आज शाम 6 बजे वैचारिक समागम का उद्घाटन करेंगे। दरअसल, उज्जैन में विक्रमोत्सव 2025 के तहत 1 से 3 मार्च तक एक महत्वपूर्ण वैचारिक समागम का आयोजन किया जा रहा है। यह ऐतिहासिक कार्यक्रम पं. सूर्यनारायण व्यास संकुल, कालिदास अकादमी में होगा, जिसका उद्घाटन मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सुरेश कुमार कैत शनिवार शाम 6 बजे करेंगे।
तीन दिवसीय इस समागम में विक्रमादित्य कालीन न्याय व्यवस्था, राजधर्म, दंड विधान और संविधान की प्रासंगिकता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी। साथ ही, प्राचीन भारतीय न्याय प्रणाली के स्रोत और उनके सामाजिक प्रभावों पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा। इसके अलावा, क्या प्राचीन न्याय प्रणाली आज के समय में प्रासंगिक है? इस महत्वपूर्ण सवाल पर विधि विशेषज्ञ, न्यायाधीश और विद्वान गहन मंथन करेंगे।
महाराजा विक्रमादित्य शोधपीठ द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जिला अभिभाषक संघ, विक्रम विश्वविद्यालय, विधि महाविद्यालय, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर, प्रेस काउंसिल और उज्जैन के विभिन्न संगठन सहयोगी के रूप में शामिल हैं।