- महाकाल मंदिर की सुरक्षा पर संसद में उठी आवाज: राज्यसभा सांसद बोले- बढ़ती भीड़ के बीच CISF जैसी व्यवस्था जरूरी, हाईटेक सिस्टम की मांग
- उज्जैन में उत्सव जैसा माहौल: CM मोहन यादव के जन्मदिन पर पूजा-अनुष्ठान, समर्थकों ने शहर को होर्डिंग से सजाया
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती: भांग-चंदन से सजा राजा स्वरूप, जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर
- महाकाल की शरण में अभिनेत्री सिमरत कौर: उज्जैन पहुंचकर किए बाबा महाकाल के दर्शन, मंदिर समिति ने प्रसाद व स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मान
- महाकालेश्वर मंदिर में अलसुबह विशेष पूजन: पंचामृत अभिषेक, भस्म अर्पण के बाद भक्तों को मिले दिव्य दर्शन; चंदन-तिलक और आभूषणों से हुआ श्रृंगार!
J&K: देर रात खाई में गिरी सेना की गाड़ी, आगर जिले का जवान शहीद; मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सेना के जवान की मृत्यु पर किया शोक व्यक्त
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में सोमवार रात सेना की एक गाड़ी सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई। इस हादसे में मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले के निवासी नायक बद्रीलाल यादव शहीद हो गए। बता दें, शहीद जवान की उनकी पत्नी से आखिरी बार बात दुर्घटना से पहले शाम करीब 7:30 बजे हुई थी। उनकी पत्नी निशा यादव 30 साल की हैं और उनके दो बच्चे हैं, एक 11 साल का और दूसरा 8 साल का।
वहीं, जम्मू-कश्मीर के राजौरी में ड्यूटी के दौरान हुई बस दुर्घटना में आगर-मालवा जिले के बद्रीलाल यादव के असामयिक निधन पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दुख व्यक्त किया है। बद्रीलाल यादव “63 राष्ट्रीय राइफल” में नायक के रूप में कार्यरत थे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नायक बद्रीलाल यादव को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि दु:ख की इस घड़ी में पूरा प्रदेश शहीद जवान के परिवार के साथ खड़ा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार जन को यह असहनीय दु:ख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।
जानकारी के मुताबिक, शहीद बद्रीलाल की पहली पोस्टिंग लगभग 12 साल पहले जम्मू-कश्मीर में हुई थी, इसके बाद असम और आंध्र प्रदेश जैसे राज्यों में भी उनकी तैनाती हुई। 2019 में उन्होंने सूडान में शांति सेवा मिशन में भी काम किया था।