- महाकाल मंदिर की सुरक्षा पर संसद में उठी आवाज: राज्यसभा सांसद बोले- बढ़ती भीड़ के बीच CISF जैसी व्यवस्था जरूरी, हाईटेक सिस्टम की मांग
- उज्जैन में उत्सव जैसा माहौल: CM मोहन यादव के जन्मदिन पर पूजा-अनुष्ठान, समर्थकों ने शहर को होर्डिंग से सजाया
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती: भांग-चंदन से सजा राजा स्वरूप, जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर
- महाकाल की शरण में अभिनेत्री सिमरत कौर: उज्जैन पहुंचकर किए बाबा महाकाल के दर्शन, मंदिर समिति ने प्रसाद व स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मान
- महाकालेश्वर मंदिर में अलसुबह विशेष पूजन: पंचामृत अभिषेक, भस्म अर्पण के बाद भक्तों को मिले दिव्य दर्शन; चंदन-तिलक और आभूषणों से हुआ श्रृंगार!
होली पर हुई आगजनी की घटना से लिया सबक! श्री महाकालेश्वर मंदिर में लगा हाईटेक फायर सिस्टम, टेम्परेचर बढ़ते ही बजेगा अलार्म
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
महाकाल मंदिर में आग पर काबू पाने के लिए हाईटेक फायर सिस्टम लगाया गया है। फायर सिस्टम एक महत्वपूर्ण सुरक्षा उपाय है, जो आग लगने की स्थिति में जीवन और संपत्ति की रक्षा करता है। मंदिर में लगाए गए इस सिस्टम की मदद से अब आग लगने पर या फिर तय टेम्परेचर से ज्यादा टेम्परेचर होने पर आधुनिक सिस्टम के ऑटोमैटिक सेंसर एक्टिव हो जाएंगे और सायरन बजने के साथ वहां लगा फायर एक्सटिंग्विशर एक्टिव होकर आग को बुझाने में मदद करेगा।
गौरतलब है कि होली पर्व पर गुलाल उड़ाने के बाद महाकाल मंदिर के गर्भगृह में आग लग गई थी। इस आगजनी की घटना में 14 लोग घायल हो गए थे। वहीं घटना में मंदिर के सेवक की मौत भी हो गई थी।
वहीं, आग की खबर के बाद बड़ौदा की विमल फायर कंपनी ने दान के रूप में महाकाल मंदिर में आगजनी की घटना को रोकने के लिए मॉडर्न फायर सिस्टम लगाया है। कंपनी ने फिलहाल ये सिस्टम गर्भगृह के बाहर देहरी के पास नंदी हाल में लगाया है। साथ ही इस आधुनिक सिस्टम को ऑपरेट करने के लिए मंदिर के 20 कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया गया है। मंदिर प्रशासक गणेश धाकड़ ने बताया कि जहां सिस्टम को एक्टिवेट किया है, वहां का तापमान 58 डिग्री सेल्सियस से अधिक होने पर अग्निशमन यंत्र का अलार्म बजने लगेगा। जल्द ही, पूरे मंदिर परिसर को इस सिस्टम से लैस किया जाएगा।