- उज्जैन में शीतला माता पूजन का उत्साह, मंदिरों में उमड़ी महिलाओं की भीड़; एक दिन पहले तैयार किया जाता है भोजन
- महाकाल मंदिर में टीवी अभिनेत्री कनिका मान ने किए दर्शन, भस्म आरती में हुईं शामिल
- राजा स्वरूप में सजे बाबा महाकाल, भस्म अर्पित होते ही गूंजा ‘जय श्री महाकाल’; बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन!
- वीरभद्र जी को स्वस्ति वाचन के बाद शुरू हुई भस्म आरती, शेषनाग मुकुट और मुण्डमाला में सजे बाबा महाकाल
- रंगपंचमी पर महाकाल मंदिर में बदली व्यवस्था, भस्म आरती में सिर्फ एक लोटा केसर रंग अर्पित होगा; भक्तों को रंग लाने की नहीं होगी अनुमति!
ताले तोड़े नहीं… चाबियों से खुले लॉकर: SBI उज्जैन शाखा से 2 करोड़ की चोरी, गोल्ड लोन के आभूषण और 8 लाख कैश गायब; CCTV में दिखे दो संदिग्ध!
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
उज्जैन के महानंदा नगर स्थित भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की शाखा में सोमवार सुबह एक बड़ी चोरी का मामला सामने आया। चोर बैंक से करीब 2 करोड़ रुपए मूल्य के आभूषण और लगभग 8 लाख रुपए नकद ले गए। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है, जिसमें दो संदिग्ध बदमाशों को बैंक से बाहर निकलते हुए देखा गया।
चोरी गए आभूषण दरअसल उन ग्राहकों के थे, जिन्होंने गोल्ड लोन लिया हुआ था। यानी, वारदात का सीधा असर बैंक से कर्ज लेने वाले लोगों पर पड़ेगा। शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि चोरों ने बैंक का लॉकर तोड़ा नहीं, बल्कि सभी ताले आसानी से खोले गए। पुलिस को संदेह है कि इस घटना में किसी अंदरूनी व्यक्ति की मिलीभगत हो सकती है।
घटना का खुलासा तब हुआ जब सुबह बैंक का सफाईकर्मी और शाखा प्रबंधक पहुंचे। उन्होंने देखा कि मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ है और अंदर लॉकर के ताले भी खुले हुए हैं। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने बैंक परिसर की जांच की और सीसीटीवी फुटेज खंगाले।
पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने खुद घटनास्थल का निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने बताया कि फुटेज और बैंक स्टाफ से पूछताछ के आधार पर जांच तेजी से आगे बढ़ रही है। फिलहाल, पुलिस ने शक के आधार पर बैंक कर्मचारियों सहित कई लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है।