- चैत्र मास की पहली जत्रा शुरू, चिंतामण गणेश मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब; प्रशासन ने किए विशेष इंतजाम
- चंद्र ग्रहण के बाद धुलेंडी पर रंगों की बरसात, संतों से लेकर युवाओं तक छाया उत्साह
- भक्तों के लिए जरूरी अपडेट: महाकाल मंदिर में बदले आरती के समय, धुलेंडी के बाद लागू नई व्यवस्था!
- महाकाल दरबार में तड़के भस्म आरती: राजा स्वरूप में सजे बाबा, श्रद्धालुओं ने किए अलौकिक दर्शन!
- भस्म आरती में शामिल हुए पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, नंदी हाल में बैठकर किया महाकाल का जाप
उज्जैन में लव जिहाद का खुलासा: मुस्लिम युवक ने झूठी पहचान से महिला का किया शोषण, महिला ने दर्ज कराई रिपोर्ट; आरोपी गिरफ्तार
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
उज्जैन शहर एक बार फिर एक चौंकाने वाले मामले का गवाह बना है, जहाँ एक शादीशुदा महिला ने एक मुस्लिम युवक पर मारपीट, बलात्कार, झूठी पहचान और जबरन धर्म परिवर्तन का गंभीर आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक शाहरुख को गिरफ्तार कर लिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता ने चिमनगंज थाने में दर्ज शिकायत में बताया कि वह 2011 से शाहरुख को जानती थी। धीरे-धीरे शाहरुख ने उससे फोन पर बात करना शुरू किया और जल्द ही दोस्ती को प्यार में बदलने का दावा करने लगा। महिला का कहना है कि उसने शाहरुख की बातों में आकर उससे प्रेम संबंध बना लिए और वर्षों तक उसकी “पत्नी” बनकर उसके साथ रही, लेकिन आरोपी ने कभी विवाह नहीं किया।
मामला तब सामने आया जब हाल ही में महिला को पता चला कि शाहरुख ने किसी और लड़की से शादी कर ली है। जब उसने इसका विरोध किया, तो शाहरुख ने उसके साथ मारपीट की और धमकाया। महिला ने आरोप लगाया कि शाहरुख उसे शादी का झांसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाता रहा।
सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि शाहरुख दो आधार कार्ड का इस्तेमाल कर रहा था—एक में उसका नाम “शाहरुख खान” है और दूसरे में “योगेंद्र वाडिया”। महिला का आरोप है कि शाहरुख ने “योगेंद्र” नाम बताकर उससे नजदीकियां बढ़ाईं और जब उसकी असलियत सामने आई, तो उसने महिला पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाना शुरू कर दिया।
पीड़िता ने बताया कि वह एक ब्यूटी पार्लर चलाती है और उसकी कमाई भी शाहरुख ही लेता था। इतना ही नहीं, महिला ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि आरोपी उसकी बेटी पर भी गलत नजर रखता था।
इस मामले की जानकारी मिलते ही हिन्दू संगठनों के कार्यकर्ता भी सक्रिय हो गए और महिला को थाने लेकर पहुंचे। चिमनगंज थाना प्रभारी गजेंद्र पचौरिया ने बताया कि महिला की रिपोर्ट पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और दोनों आधार कार्ड की जांच की जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर IPC की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।