- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया रामघाट क्षेत्र का निरीक्षण, कहा— विकास कार्यों का लाभ लंबे समय तक मिलेगा
- उज्जैन में ऑनलाइन जुड़ा देश, मोनी तीर्थ आश्रम में हुआ “विशेष श्री बालाजी सर्व ग्रह दोष शांति यज्ञ”; हर्षानंद और संतों ने दी आहुतियां
- पीएम की अपील और सीएम के निर्देश के बाद उज्जैन प्रशासन की नई पहल, अब एक ही वाहन से सिंहस्थ निरीक्षण पर निकल रहे अधिकारी
- महाकाल की नगरी में भक्ति का महासागर: शेषनाग मुकुट और मुण्ड माला में नजर आए बाबा महाकाल
- बाबा महाकाल की शरण में पहुंचीं अभिनेत्री तमन्ना भाटिया, भस्म आरती में हुईं शामिल
उज्जैन में महाकाल दर्शन के लिए पहुंचे महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, भगवान से मांगा राज्यवासियों के कल्याण का आशीर्वाद
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे रविवार को उज्जैन पहुंचे और विश्वप्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग श्री महाकालेश्वर मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया। उनके आगमन पर मंदिर परिसर में विशेष धार्मिक माहौल बना रहा।
नंदी हॉल में किया ध्यान
एकनाथ शिंदे ने नंदी हॉल में बैठकर भगवान महाकाल का ध्यान लगाया। मंदिर के पुजारियों ने वैदिक मंत्रोच्चार और परंपरागत विधि-विधान के साथ उनका पूजन कराया। इस दौरान उन्होंने गहन श्रद्धा के साथ पूजा में भाग लिया और भगवान के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की।
श्री महाकाल मंदिर परिसर के सभामंडप में विराजित भगवान वीरभद्र के भी शिंदे ने दर्शन किए। वहां उन्होंने विशेष पूजा-अर्चना की और देश-प्रदेश के कल्याण की कामना की।
मंदिर समिति ने किया स्वागत
श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सहायक प्रशासक आशीष कलवाड़िया ने उपमुख्यमंत्री शिंदे का स्वागत किया। उन्हें मंदिर की ओर से प्रसाद और दुपट्टा भेंटकर सत्कार किया गया।
मीडिया से कही मन की बात
दर्शन के बाद मीडिया से चर्चा में शिंदे ने कहा कि महाकाल के दरबार में आकर नई ऊर्जा और सकारात्मक प्रेरणा मिलती है। उन्होंने बताया कि उन्होंने महाराष्ट्र के किसानों, महिलाओं और आम नागरिकों की खुशहाली के लिए भगवान से आशीर्वाद मांगा है। साथ ही महाराष्ट्र के गौरव और समृद्धि में वृद्धि के लिए भी प्रार्थना की।
मोदी सरकार की सराहना
उपमुख्यमंत्री ने इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि आज भारत वैश्विक स्तर पर अपने गौरव को लगातार बढ़ा रहा है। महाकाल की नगरी उज्जैन से उन्होंने देश की प्रगति और समृद्धि की भी कामना की।