- श्रावण में उज्जैन आने वाले हर श्रद्धालु का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड, सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के लिए होगा देश का सबसे बड़ा सर्वे
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 10-07-2026
- सिंहस्थ-2028 की तैयारी को मिलेगी नई रफ्तार, उज्जैन-झालावाड़ फोरलेन परियोजना को केंद्र से हरी झंडी
- नागदा में चंबल नदी का जलस्तर बढ़ा, चारों डैम हुए ओवरफ्लो; मां चामुंडा मंदिर तक पहुंचा नदी का पानी
- श्रावण में किस रास्ते से निकलेगी बाबा महाकाल की सवारी? मार्ग को लेकर बढ़ी उत्सुकता, भक्तों ने प्रशासन से मांगी स्पष्ट जानकारी
उज्जैन कलेक्टर ने दी सख्त चेतावनी: स्वास्थ्य योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई, CMHO और BMO को कलेक्टर ने सौंपी कड़ी जिम्मेदारियाँ!
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर शनिवार को कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने कलेक्टर सभाकक्ष में आयोजित जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में विस्तृत समीक्षा की। बैठक में कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग के अमले को स्पष्ट निर्देश दिए कि शासन की मंशा के अनुरूप योजनाओं का लाभ समय पर पात्रों तक पहुँचे। यदि किसी भी स्तर पर लापरवाही पाई जाती है तो संबंधित अधिकारी-कर्मचारी पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
कलेक्टर ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की कई महत्वपूर्ण योजनाएँ और अभियान चल रहे हैं, जिनका सफल और समयबद्ध क्रियान्वयन अनिवार्य है। उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. अशोक कुमार पटेल को निर्देश दिए कि सभी अधीनस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों को जिम्मेदारी समझाई जाए और तय समयसीमा में कार्य पूरा करवाया जाए। जो कर्मचारी लगातार लापरवाही करते हैं, उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
बैठक के दौरान कलेक्टर ने आयुष्मान भारत निरामय योजना की प्रगति पर विशेष जोर दिया। उन्होंने निर्देश दिए कि 70 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के नागरिकों के आयुष्मान कार्ड तत्काल बनाए जाएँ और जिले के सभी ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर्स (BMO) अपने-अपने क्षेत्र में शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा करें। इसके अलावा उपस्वास्थ्य केंद्रों के निर्माण कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की गई।
मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को लेकर भी कलेक्टर ने गंभीरता दिखाई। उन्होंने कहा कि गर्भवती महिलाओं की हाई रिस्क प्रेग्नेंसी की समय पर स्क्रीनिंग और फॉलोअप किया जाए। इसके साथ ही संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने और गर्भवती माताओं के टीकाकरण को सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।
बैठक में स्वास्थ्य विभाग और महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। इनमें सीएमएचओ डॉ. अशोक कुमार पटेल, सिविल सर्जन डॉ. संगीता पलसानिया, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुनीता परमार, डॉ. जितेन्द्र राजपूत सहित सभी ब्लॉकों के बीएमओ और परियोजना अधिकारी शामिल थे।
कलेक्टर ने बैठक के अंत में स्पष्ट कहा कि “स्वास्थ्य योजनाओं के क्रियान्वयन में कोई भी कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जनता को समय पर और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएँ मिलना ही प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।”