- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
- बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत खिलाड़ियों ने भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
भीलवाड़ा से लापता प्रेमी जोड़े का उज्जैन में दर्दनाक अंत: शिप्रा नदी से बरामद हुए थे शव, आज परिवार ने महिदपुर में किया अंतिम संस्कार!
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
उज्जैन जिले के महिदपुर तहसील से रविवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। शिप्रा नदी से एक युवक और नाबालिग लड़की के शव बरामद हुए, जो आपस में रस्सी से बंधे हुए थे। मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। दोनों कुछ दिन पहले राजस्थान के भीलवाड़ा से लापता हुए थे।
कौन थे दोनों?
पुलिस ने बताया कि मृतक युवक की पहचान 22 वर्षीय बबलू गुर्जर, निवासी जस्सीखेड़ा (जिला भीलवाड़ा) के रूप में हुई है। वहीं मृतका 17 वर्षीय नाबालिग लड़की थी, जो बलाई समाज से ताल्लुक रखती थी।
परिवार वालों के अनुसार, दोनों के बीच पिछले कुछ महीनों से प्रेम संबंध थे। लड़के का परिवार इस रिश्ते को मानने को तैयार था, लेकिन लड़की के परिजनों ने इसका विरोध किया। इसी तनाव के बीच 23 सितंबर को दोनों घर से बिना बताए गायब हो गए।
नदी में दिखे शव, पहचान ऐसे हुई
रविवार दोपहर करीब 12 बजे महिदपुर के रावला घाट पर स्थानीय लोगों ने नदी में दो शव देखे और तुरंत पुलिस को सूचना दी। महिदपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव बाहर निकलवाए और पोस्टमॉर्टम के लिए भेजे।
दरअसल, दो दिन पहले इसी इलाके के पुल पर एक लावारिस मोटरसाइकिल मिली थी। बाइक से आधार कार्ड बरामद हुआ, जिससे युवक की पहचान हुई। जब राजस्थान पुलिस से संपर्क किया गया तो पता चला कि युवक के साथ एक नाबालिग लड़की भी लापता है। इसके बाद मामला स्पष्ट हुआ।
सोमवार को दोनों पक्षों के परिजन महिदपुर पहुंचे। पोस्टमॉर्टम के बाद दोनों का अंतिम संस्कार महिदपुर श्मशान घाट में कर दिया गया। इस दौरान दोनों परिवारों में गहरा दुख देखने को मिला।
खुदकुशी की आशंका
महिदपुर टीआई नरेंद्र परिहार ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला खुदकुशी का लग रहा है। शवों की स्थिति और रस्सी से बंधे होने के आधार पर अनुमान है कि दोनों ने साथ में मौत को गले लगाया। हालांकि, मौत का असली कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगा।