- श्रावण में उज्जैन आने वाले हर श्रद्धालु का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड, सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के लिए होगा देश का सबसे बड़ा सर्वे
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 10-07-2026
- सिंहस्थ-2028 की तैयारी को मिलेगी नई रफ्तार, उज्जैन-झालावाड़ फोरलेन परियोजना को केंद्र से हरी झंडी
- नागदा में चंबल नदी का जलस्तर बढ़ा, चारों डैम हुए ओवरफ्लो; मां चामुंडा मंदिर तक पहुंचा नदी का पानी
- श्रावण में किस रास्ते से निकलेगी बाबा महाकाल की सवारी? मार्ग को लेकर बढ़ी उत्सुकता, भक्तों ने प्रशासन से मांगी स्पष्ट जानकारी
एमपी बोर्ड ने शुरू की फेल विद्यार्थियों के लिए विशेष परीक्षा, उज्जैन में 14,615 छात्रों ने कराया रजिस्ट्रेशन; 10वीं की 26 जून और 12वीं की 5 जुलाई 2025 तक चलेंगी परीक्षाएं!
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने उन विद्यार्थियों के लिए विशेष परीक्षा की शुरुआत की है, जो इस साल की मुख्य परीक्षा में या तो फेल हो गए थे या फिर किसी कारणवश परीक्षा में शामिल नहीं हो सके थे। यह परीक्षा 17 जून 2025 से पूरे प्रदेश में शुरू हो चुकी है, जिसमें छात्रों को एक और मौका दिया जा रहा है कि वे अपनी शिक्षा को बिना वर्ष गंवाए आगे बढ़ा सकें।
उज्जैन जिले की बात करें तो इस विशेष परीक्षा के लिए कुल 14,615 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है, जिनमें 10वीं कक्षा के 9,319 और 12वीं कक्षा के 5,296 छात्र शामिल हैं। परीक्षा प्रतिदिन सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जा रही है। इसके लिए जिलेभर में कुल 40 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, ताकि छात्रों को सुगमता से परीक्षा देने की सुविधा मिल सके।
परीक्षा के पहले दिन 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं का हिंदी विषय का पेपर आयोजित किया गया। उज्जैन के दशहरा मैदान के पास स्थित पीएम श्री कन्या स्कूल परीक्षा केंद्र पर 10वीं के 23 और 12वीं के 22 विद्यार्थी उपस्थित हुए। यह विशेष परीक्षा न केवल छात्रों के लिए उम्मीद की नई किरण लेकर आई है, बल्कि उन्हें मानसिक रूप से भी इस बात का विश्वास दिला रही है कि एक असफलता का मतलब अंत नहीं होता।
परीक्षा कार्यक्रम की बात करें तो –
-
10वीं की परीक्षाएं 26 जून 2025 तक चलेंगी।
-
12वीं की परीक्षाएं 5 जुलाई 2025 तक चलेंगी।