- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
- बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत खिलाड़ियों ने भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
MP Police Constable Recruitment: फिजिकल टेस्ट की तारीखों में हुआ बदलाव, CM यादव ने X पर दी जानकारी; अब 18 से 20 नवंबर के बीच होंगे फिजिकल टेस्ट
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
मध्य प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, एमपी पुलिस आरक्षक भर्ती (जीडी) एवं (रेडियो) वर्ष 2023 के शारीरिक दक्षता परीक्षण (फिजिकल टेस्ट) की तारीखों में बदलाव हुआ है। पहले फिजिकल टेस्ट 30 सितंबर, 1 अक्टूबर और 2 अक्टूबर को होना था। लेकिन प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश के कारण हो रही असुविधा को देखते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने निर्णय लेते हुए तारीखों में बदलाव किया है।
इस विषय में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि पुलिस आरक्षक भर्ती (जीडी) एवं (रेडियो) वर्ष 2023 के शारीरिक दक्षता परीक्षण (फिजिकल) 30 सितंबर, 1 अक्टूबर और 2 अक्टूबर 2024 को होना निर्धारित किया गया था। पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश के कारण हुई असुविधा को देखते हुए, इन तिथियों को आगे बढ़ाते हुए 18, 19 एवं 20 नवंबर करने का निर्णय लिया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश के सभी युवाओं के हित में लिया यह निर्णय निश्चित ही पुलिस आरक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों को तैयारी के लिए अतिरिक्त समय भी देगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया X के माध्यम से यह संदेश देते हुए सभी अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं दी हैं।
बता दें, कर्मचारी चयन मंडल द्वारा आरक्षक जीडी और आरक्षक रेडियो के पदों के लिए परीक्षा 12 अगस्त 2023 से 12 सितंबर 2023 तक कराई गई थी। इसके बाद 7 मार्च 2024 को परीक्षा परिणाम घोषित किए गए थे। पुलिस भर्ती परीक्षा में फिजिकल टेस्ट की पात्रता हासिल करने वाले उम्मीदवारों से अब पुलिस मुख्यालय द्वारा फिजिकल प्रोफिसिएंसी टेस्ट लिया जाएगा। इसमें लिखित परीक्षा पास करने वालों के दस्तावेजों का परीक्षण कराया जाएगा और 800 मीटर दौड़, लंबी कूद और गोला फेंक टेस्ट कराए जाएंगे। इस टेस्ट में पास होने वाले युवाओं को मेडिकल फिटनेस देने पर नौकरी जॉइन कराई जा सकेगी। बता दें कि 7411 रिक्त पदों के लिए यह फिजिकल टेस्ट होगा। यह शारीरिक परीक्षा प्रदेश के 10 जिला मुख्यालयों में कराई जाएगी।
