- उज्जैन के गजनीखेड़ी में प्रशासन की चौपाल: कलेक्टर-SP ने रात गांव में बिताई, मौके पर ही समस्याओं का समाधान किया
- सुबह 4 बजे खुले कपाट: बाबा महाकाल का दूध-दही-घी से अभिषेक, भक्ति में डूबे श्रद्धालु
- उज्जैन में दहेज प्रथा के खिलाफ मिसाल: दूल्हे ने लौटाए 50 लाख के कैश और सोना, सिर्फ अंगूठी ली
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती: वीरभद्र जी से आज्ञा लेकर खुले चांदी द्वार, बाबा का हुआ पंचामृत अभिषेक
- सिंहस्थ के लिए पुलिस को तैयार कर रहा प्रशासन: उज्जैन में पुलिस अफसरों की 21 दिन की खास ट्रेनिंग शुरू, 41 विषयों पर रहेगा फोकस; 117 अधिकारी बनेंगे “मास्टर ट्रेनर”
उज्जैन में आज से स्कूलों में नए सत्र की शुरुआत: प्रवेश उत्सव के साथ छात्रों का स्वागत, 16 जून से उपस्थिति होगी ऑनलाइन दर्ज!
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
उज्जैन जिले में आज सोमवार से सभी सरकारी और निजी स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2025-26 की औपचारिक शुरुआत हो गई है। गर्मी की छुट्टियों के बाद छात्रों की चहल-पहल और शिक्षकों की सक्रियता के साथ स्कूलों में फिर से रौनक लौट आई है। शहर और ग्रामीण अंचलों के सभी स्कूलों में अपने निर्धारित समयानुसार कक्षाएं संचालित की जा रही हैं।
हालांकि, कुछ सरकारी स्कूलों में जहां कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं सोमवार से प्रारंभ हो रही हैं, वहां विशेष व्यवस्था की गई है। इन स्कूलों में कक्षाएं दोपहर 12 बजे के बाद शुरू होंगी, ताकि परीक्षा और नियमित शिक्षण कार्य में कोई टकराव न हो। अन्य सभी विद्यालयों में शेड्यूल के अनुसार सुबह या दोपहर की शिफ्ट में पढ़ाई हो रही है।
जिला परियोजना समन्वयक (ADPC) गिरीश तिवारी ने बताया कि सभी शिक्षकों को निर्देशित किया गया है कि वे निर्धारित समय से पहले स्कूल पहुंचें, ताकि विद्यार्थियों की उपस्थिति सुनिश्चित हो सके और शैक्षणिक सत्र की शुरुआत व्यवस्थित रूप से हो।
इस सत्र में प्रशासन ने कुछ तकनीकी और निगरानी पहलुओं को भी लागू किया है:
-
16 जून से जिले के सभी 1762 स्कूलों में छात्रों की उपस्थिति ऑनलाइन दर्ज की जाएगी। इसके लिए एक गूगल लिंक तैयार किया गया है।
-
उसी दिन “प्रवेश उत्सव” का आयोजन होगा, जिसमें छात्रों का औपचारिक स्वागत किया जाएगा और साथ ही पढ़ाई और प्रैक्टिकल कार्यों की भी शुरुआत होगी।
-
शिक्षकों को M-शिक्षा मित्र ऐप पर प्रतिदिन छात्रों की उपस्थिति दर्ज करना अनिवार्य किया गया है।
-
सभी स्कूलों को नया शैक्षणिक कैलेंडर उपलब्ध कराया गया है और उन्हें कोविड से संबंधित सभी सुरक्षा मानकों का पालन करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
आज पहले दिन उज्जैन के उत्कृष्ट विद्यालय में प्रवेश उत्सव बड़े ही आत्मीय वातावरण में मनाया गया। यहां प्राचार्य डॉ. विभा शर्मा, उप प्राचार्य प्रदीप पराशर और शिक्षकगण स्वयं स्कूल गेट पर खड़े होकर बच्चों का स्वागत करते दिखे। छात्रों के माथे पर तिलक लगाकर उन्हें नए सत्र की शुभकामनाएं दी गईं, जिससे विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखा गया।
डॉ. विभा शर्मा ने जानकारी दी कि सत्र के पहले ही दिन शिक्षकों ने छात्रों से विषयों को लेकर संवाद शुरू कर दिया है। विशेष रूप से कक्षा 10वीं उत्तीर्ण कर 11वीं में प्रवेश लेने वाले छात्रों को विषय चयन, भविष्य की दिशा और रुचियों के अनुसार मार्गदर्शन दिया जा रहा है, ताकि वे सोच-समझकर अपना करियर पथ निर्धारित कर सकें।