- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
- बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत खिलाड़ियों ने भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
भावांतर योजना पर भरोसा नहीं, MSP पर खरीदी की मांग तेज़: उज्जैन से गूँजी किसान आंदोलन की हुंकार, भारतीय किसान संघ बोला- 2018 का जख्म अभी ताजा!
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
मध्यप्रदेश में किसानों ने सरकार को साफ संदेश दिया है कि यदि भावांतर योजना को निरस्त कर न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीदी सुनिश्चित नहीं की गई, तो प्रदेशभर में बड़ा आंदोलन होगा। भारतीय किसान संघ के प्रदेश अध्यक्ष कमल सिंह आंजना ने उज्जैन में मीडिया से बातचीत में यह चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि आंदोलन की जिम्मेदारी पूरी तरह से सरकार की होगी।
सोयाबीन किसान सबसे ज्यादा संकट में
कमल सिंह आंजना ने बताया कि मध्यप्रदेश देश का सबसे बड़ा सोयाबीन उत्पादक क्षेत्र है। लेकिन इस बार मौसम की मार और बाजार में दाम गिरने से किसान बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं। किसानों को लागत निकालना भी मुश्किल हो रहा है।
सोमवार को भारतीय किसान संघ की प्रदेश स्तरीय बैठक हुई, जिसमें मालवा, मध्यभारत और महाकौशल प्रांतों के पदाधिकारी शामिल हुए। इस बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि भावांतर योजना में सोयाबीन खरीदी किसानों के हित में नहीं है।
MSP पर खरीदी की मांग
बैठक में यह मांग रखी गई कि राज्य सरकार केंद्र से आग्रह करे और न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर सोयाबीन खरीदी की प्रक्रिया जल्द शुरू करे। साथ ही किसानों के पंजीयन की प्रक्रिया भी शीघ्र प्रारंभ की जाए।
“भावांतर पर भरोसा नहीं”
किसान संघ का कहना है कि प्रदेश के किसानों का भावांतर योजना पर अब भरोसा नहीं बचा है। कमल सिंह आंजना ने आरोप लगाया कि 2018 में घोषित भावांतर की राशि किसानों को अब तक पूरी तरह नहीं मिली। किसानों का मानना है कि भावांतर योजना केवल “छलावा” साबित हुई है।
बैठक में कौन-कौन रहे मौजूद?
इस अहम बैठक में कई वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल रहे। इनमें क्षेत्र संगठन मंत्री महेश चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष कमल सिंह आंजना, महामंत्री चंद्रकांत गौर, अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख राघवेन्द्र सिंह पटेल, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य राजेंद्र पालीवाल, मालवा प्रांत संगठन मंत्री अतुल माहेश्वरी, प्रांत महामंत्री रमेश दांगी और प्रांत मंत्री भारत सिंह बैंस प्रमुख रूप से मौजूद थे।