- महाशिवरात्रि से पहले उज्जैन में हाई अलर्ट: देवास गेट से रेलवे स्टेशन तक संयुक्त सर्च ऑपरेशन, 100 पुलिसकर्मी पांच टीमों में तैनात
- महाशिवरात्रि पर महाकाल दर्शन के लिए डिजिटल कंट्रोल रूम, गूगल मैप से तय होगा आपका रास्ता: जाम लगते ही मैप से गायब होगा रूट, खाली पार्किंग की ओर मोड़ दिया जाएगा ट्रैफिक
- महाकाल मंदिर में अलसुबह भस्मारती की परंपरा, वीरभद्र के स्वस्तिवाचन के बाद खुले चांदी के पट; पंचामृत अभिषेक और राजा स्वरूप में हुआ दिव्य श्रृंगार
- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों पर मुख्यमंत्री की सख्त समीक्षा, कहा - “काम में रुकावट नहीं चलेगी”; अधिकारियों को 24×7 सक्रिय रहने के दिए निर्देश
- महाकाल मंदिर में अलसुबह गूंजी घंटियां, वीरभद्र के कान में स्वस्तिवाचन के बाद खुले पट; भस्म अर्पण के बाद शेषनाग रजत मुकुट में सजे बाबा
OLX पर कार का विज्ञापन देख ठगाया, खाते में डाल दिए 3 लाख रु.
उज्जैन। गणेश मंदिर भेरूगढ़ क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति ने ओएलएक्स पर कार का विज्ञापन देखा जिसे खरीदने के लिये उसने कार मालिक से मोबाइल पर बात की। कार मालिक ने उससे अलग-अलग समय पर अपने खाते में 3 लाख रुपये डलवाये लेकिन कार नहीं दी। ठगाये व्यक्ति ने भेरूगढ़ थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई है।
पुलिस ने बताया कि सलमान पिता मो. अयुब निवासी गणेश मंदिर के सामने भेरूगढ़ ने अपने मोबाइल पर ओएलएक्स वेबसाइड चलाने के दौरान कार बेचने का विज्ञापन देखा। विज्ञापन में कार बेचने वाले व्यक्ति का मोबाइल नंबर लिखा था। सलमान ने मोबाइल पर कॉल कर उस व्यक्ति से चर्चा की।
कार बेचने वाले ने अपना खाता नंबर सलमान को दिया और अलग-अलग समय पर उससे खाते में 3 लाख रुपये डलवा लिये। जब सलमान ने कार देने की बात कही तो उस व्यक्ति ने स्वयं को सीआईएसएफ का जवान बताया। साथ ही इंदौर एयरपोर्ट पर ड्यूटी की बात कहते हुए कार देने से मना कर दिया। सलमान ने इसकी शिकायत भेरूगढ़ थाने में की जिसकी जांच के बाद पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धारा 420 का प्रकरण दर्ज किया।