- महाकाल मंदिर के अन्नक्षेत्र में अब मिलेगा दक्षिण भारतीय प्रसाद, श्रद्धालुओं के लिए शुरू हुई विशेष सात्विक भोजन व्यवस्था
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 29-07-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 28-07-2026
- महाकाल मंदिर पहुंचे फिल्म निर्माता मधुर भंडारकर, भस्म आरती में शामिल होकर किया पूजन-अभिषेक
- सावन में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए काल भैरव मंदिर को ₹10 लाख के बैरिकेड्स भेंट, उज्जैन पहुंची पहली खेप
OMG-2 की शूटिंग टली:आज रात आएंगे एक्टर पंकज त्रिपाठी, कलेक्टर ने कहा- एक दिन के लिए आएंगे अक्षय कुमार
21 अक्टूबर से उज्जैन में शुरू होने वाली OMG -2 की शूटिंग दो दिन बाद होगी। कलेक्टर आशीषसिंह ने बताया कि किसी कारणवश शूटिंग एक या दो दिन बाद शुरू हो सकेगी। शूटिंग के दौरान सुरक्षा व्यवस्था व अन्य इंतजाम कराए जाएंगे। वहीं, फिल्म के सह कलाकार पंकज त्रिपाठी गुरुवार रात 9.30 बजे इंदौर पहुंचेंगे।
फिल्म की कास्ट आज से उज्जैन पहुंचना शुरू हो जाएगी। पंकज त्रिपाठी समेत कुछ अन्य कलाकार उज्जैन पहुंचेंगे। इसके साथ ही टेक्निकल टीम भी महाकाल मंदिर में कामकाज शुरू कर देगी। माना जा रहा है कि शुक्रवार से शूटिंग शुरू हो जाएगी। फिल्म की उज्जैन में 17 दिनों तक शूटिंग चलेगी।
कलेक्टर ने बताया कि फिल्म के हीरो अक्षय कुमार एक दिन ही शूटिंग करने उज्जैन आएंगे। इस दौरान सभी सुरक्षा व अन्य इंतजाम मुहैया कराए जाएंगे। फिल्मों की शूटिंग से उज्जैन में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
दर्शन व्यवस्था सुचारू रहेगी
कलेक्टर ने कहा कि श्रद्धालुओं को दर्शन में तकलीफ नहीं आने दी जाएगी। जरूरी हुआ तो ही दर्शनार्थिंयों का रूट बदला जाएगा, लेकिन दर्शन व्यवस्था, भस्म आरती सहित अन्य कामकाज में बाधा नहीं आने देंगे।
यहां होगी शूटिंग
फिल्म की प्रॉडक्शन टीम ने आना शुरू कर दिया है। वे अलग-अलग होटलों में रुके हैं। मूवी का कुछ हिस्सा पहले ही मुंबई में शूट हो चुका है। फिल्म स्टार अक्षय कुमार पर महाकाल मंदिर में भी कुछ शॉट फिल्माए जाएंगे। इसके लिए प्री प्रोडक्शन टीम ने काम शुरू कर दिया है। महाकाल मंदिर, रामघाट, कालभैरव मंदिर सहित अन्य स्थानों पर कहानी के हिसाब से लोकेशन फाइनल हो चुकी है। महाकालेश्वर मंदिर सहित संतों के अलग-अलग अखाड़े और शहर के विभिन्न जगहों पर फिल्म के लिए लोकेशन तलाशी गयी है। फिल्म से जुड़े मुख्य किरदार फिल्म स्टार अक्षय कुमार के साथ, पंकज त्रिपाठी सहित अन्य कलाकार भी उज्जैन आएंगे।
OMG का सीक्वल है OMG-2
2012 में आई ओह माय गॉड फिल्म का यह सीक्वल बनने जा रहा है। पहली मूवी को बॉक्स ऑफिस पर सफलता मिली थी। 2012 में आई OMG फिल्म की कहानी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित थी। इसमें कई धार्मिक शहरों की मान्यताओं को बताया गया था। फिल्म OMG 2 की कहानी भी यहीं से आगे बढ़ेगी। शहर के धार्मिक स्थानों पर फिल्म की शूटिंग की जाएगी।