महाकाल की आरतियों का समय आज से बदलेगा:दद्योदक, भोग, संध्या पूजन और आरती का टाइम बदलेगा

कार्तिक माह में सर्दी का मौसम शुरू होने के बाद बाबा महाकाल की दिनचर्या में भी परिवर्तन हो जाएगा। मंदिर में रोज होने वाली भगवान की आरती के समय में कार्तिक कृष्ण प्रतिपदा 21 अक्टूबर यानी आज से परिवर्तन हो जाएगा। यह व्यवस्था कार्तिक कृष्ण प्रतिपदा से फाल्गुन पूर्णिमा तक रहेगी।

श्री महाकालेश्वर मंदिर में प्रतिवर्ष भगवान महाकाल की दिनचर्या में दो बार बदलाव होता है। मंदिर के पुजारी महेश पुजारी ने बताया कि ठंड का मौसम शुरू होने पर कार्तिक माह व गर्मी का मौसम शुरू होने पर फाल्गुन मास में मंदिर में होने वाली बाबा महाकाल की आरतियों का समय बदलता है। वहीं, भगवान को स्नान कराने की प्रक्रिया भी बदल जाती है। रूप चौदस से भगवान को गर्म जल से स्नान कराया जाता है। गर्मी व वर्षा ऋतु में मंदिर में होने वाली सुबह की दो आरती जल्दी व शाम की आरती देर से होती है।

21 अक्टूबर से यह रहेगा आरती का समय

महाकाल की रोजाना सुबह से शाम तक छह आरती होती हैं। इसमें दो आरती भस्म आरती व शयन आरती के समय में बदलाव नहीं किया जाएगा, जबकि शेष चार आरती के समय में बदलाव किया जाएगा।

  • प्रथम आरती भस्म आरती – प्रातः 4 से 6 बजे तक
  • द्वितीय आरती दद्योदक – प्रातः 7.30 से 8.15 बजे तक
  • तृतीय भोग आरती- प्रातः 10.30 से 11.15 बजे तक
  • चतुर्थ संध्याकालीन पूजन- सायं 5 से 5.45 बजे तक
  • पंचम संध्या आरती- सायं 6.30 से 7.15 बजे तक
  • शयन आरती- रात्रि 10.30 से 11 बजे तक

Leave a Comment