- महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं को गर्मी से राहत: दर्शन मार्गों पर बन रहा हीट प्रूफ पाथ-वे, तपती जमीन से मिलेगी सुरक्षा
- महाकाल मंदिर में अलसुबह गूंजा ‘जय श्री महाकाल’: वीरभद्र के कान में स्वस्तिवाचन के बाद खुले पट, भस्म आरती में दिव्य रूप में हुए बाबा के दर्शन
- सिंहस्थ-2028 की तैयारियों का संत करेंगे निरीक्षण: स्वामी माधवाचार्य डाकोर के नेतृत्व में दोपहर 2 बजे उज्जैन पहुंचेगा प्रतिनिधिमंडल, अखाड़ों और श्रद्धालु सुविधाओं का होगा जायजा
- रजत चंद्र, भांग-चंदन और पुष्पों से सजे बाबा महाकाल: भस्म अर्पण के बाद मिले दिव्य दर्शन, जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर
- 50 फीट गहरे कुएं में गिरी गर्भवती गाय: 2 घंटे के रेस्क्यू के बाद सुरक्षित निकाला, ग्राम जैथल टैक की घटना; पुलिस-ग्रामीणों ने मिलकर बचाया
OMG-2: बुधवार को भस्म आरती की शूटिंग
विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में OMG-2 की शूटिंग चल रही है। मंदिर परिसर में सेट भी लगाया गया है। महाकालेश्वर मंदिर में बुधवार सुबह भस्म आरती की शूटिंग की जाना है। इसके चलते पूर्व से भस्म आरती की ऑनलाईन बुकिंग कराने वाले श्रद्धालुओं को फोन के माध्यम से सूचना दी थी कि मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात (27 अक्टूबर) को होने वाली भस्म आरती में अपरिहार्य कारणों से प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
इसके एक दिन बाद ही फिर श्रद्धालुओं को भस्म आरती की व्यवस्थाएं यथावत रहने और श्रद्धालुओं की अनुमति निरस्त नहीं होने की सूचना दी गई। जिसके कारण बुधवार सुबह होने वाले भस्म आरती में प्रवेश करने वाले श्रद्धालु असमंजस की स्थिति में हैं कि वे आएं या नहीं।
श्री महाकालेश्वर मंदिर में ओह माय गॉड-2 की शूटिंग के लिए 21 अक्टूबर से मंदिर परिसर में सेट लगाने की व्यवस्था शुरू हो गई थी । वहीं 23 अक्टूबर शनिवार को फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार महाकाल मंदिर पहुंचे थे। दर्शन के बाद उन्होने मंदिर परिसर में कुछ दृश्यों की शूटिंग की। हालांकि इसी दिन दोपहर में अक्षय कुमार रवाना हो गए थे। इसके बाद की शूटिंग अभिनेता पंकज त्रिपाठी कर रहे हैं।
फिल्म की शूटिंग में भस्म आरती के दौरान भी फिल्मांकन होना है। इसके लिए कुछ दिन पहले मंदिर समिति ने पहले से 27 अक्टूबर की भस्म आरती के लिए ऑनलाईन बुकिंग कराने वाले श्रद्धालुओं को मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात भस्म आरती में किसी कारणवश प्रवेश नहीं दिए जाने की सूचना दी थी। हालांकि कारण किसी को नहीं बताया गया था। यह मामला जब महाकाल मंदिर से जुड़े अन्य लोगों के सामने आया तो मंदिर प्रशासन ने अगले ही दिन पुन: उन्हीं श्रद्धालुआें को फोन लगाकर कहा कि भस्म आरती यथावत हो रही है आप मंदिर आ सकते हैं।
अभी एक हजार श्रद्धालुओं को मिल रही अनुमति
भस्म आरती में शामिल होने के लिए अभी 1 हजार श्रद्धालुओं को अनुमति दी जा रही है। इसमें से 350 श्रद्धालुओं को मंदिर की अधिकृत वेबसाइट से ऑनलाइन और शेष को मंदिर परिसर में ही अनुमति दी जाती है। कोविड प्रोटोकॉल के चलते 11 सितंबर से भस्म आरती मंे श्रद्धालुओं को प्रवेश दिया जा रहा है। इसके पहले अनुमति प्रतिबंधित थी।
प्रशासक ने कहा एक भी परमिशन निरस्त नहीं की है
27 अक्टूबर को भस्म आरती में ऑनलाईन श्रद्धालुओं को अनुमति निरस्त होने की सूचना देने की जानकारी मिलने के बाद मंदिर समिति प्रशासक गणेश कुमार धाकड़ ने कहा किसी भी श्रद्धालु को फोन करके अनुमति निरस्त नहीं की है। भस्म आरती में अनुमति प्राप्त किसी भी श्रद्धालु को रोका नहीं जाएगा। एक भी अनुमति को निरस्त नहीं किया गया है।